छत्तीसगढ़

CG – बद्री प्रसाद देवांगन मध्य नगरीय विद्यालय में एनएसएस उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न छात्र-छात्राओं को दिलाया गया सेवा का संकल्प पढ़े पूरी ख़बर

मल्हार//नए शिक्षा सत्र 2026-27 के अंतर्गत बद्री प्रसाद देवांगन मध्यंनगरीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्हार में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आज दिनांक *25-07-2026* को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

विद्यालय की एनएसएस इकाई अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय से संबद्ध है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मार्गदर्शक…

– डॉ. मनोज सिंह कार्यक्रम समन्वयक, ए बी वी वी
– डॉ. कांति अंचल पूर्व जिला संगठक
– शीतेश जैन जिला संगठक

उपस्थिति…

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य पी.के. वैष्णव ने की। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकगण एवं एनएसएस के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अतिथियों ने एनएसएस के उद्देश्य, समाज सेवा और व्यक्तित्व विकास पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्राचार्य वैष्णव एवं गुरुजनों ने एनएसएस स्वयंसेवकों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप अपनी ऊर्जा के साथ पूरे सत्र भर समाज सेवा में अपना योगदान दें।

कार्यक्रम के अंत में करुणेश कुमार नापित कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस इकाई बद्री प्रसाद देवांगन मध्यनगरीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्हार नें सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button