CG – शिक्षक बनने का मौका : 1654 पदों पर निकली शिक्षक भर्ती, DPI ने जारी किया विज्ञापन, जानिए किस विषय में कितनी वैकेंसी…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने 1654 रिक्त शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय ने यह विज्ञापन जारी किया है। विज्ञापन में विषयवार पदों की जानकारी दी गई हैै।
विषयवार जानिए पदों की संख्या
हिन्दी-250 पद
संस्कृत-300 पद
अंग्रेजी-504 पद
गणित-250 पद
सामाजिक विज्ञान-250 पद
कृषि-100
टोटल 1654 पदों पर यह भर्ती होगी।
महत्वपूर्ण जानकारी देखें
01. विज्ञापित पदों की आवश्यक शैक्षणिक अर्हतायें, आयु सीमा, निर्देश, परीक्षा योजना, पाठ्यक्रम, पदों का आरक्षण संबंधी विस्तृत विवरण अन्य महत्वपूर्ण जानकारी https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ एवं https://eduportal.cg.nic.in पर विस्तृत विज्ञापन देखें।
02. रिक्त पदों की संख्या परिवर्तनीय है।
03. ऑनलाईन आवेदन पत्र छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल (पूर्व नाम छ.ग. व्यापम) की वेबसाईट पर भरे जायेंगे।
04. लिखित भर्ती परीक्षा की संभावित 25.10.2026 है।
05. उपरोक्त विज्ञापित पदों के लिए की जाने वाली वयन उपरांत नियुक्ति उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली में दायर एस.एल.पी. (सी) कमांक 019668/2022 में पारित होने वाले अंतिम आदेश/निर्णय के अध्यधीन रहेगा।




