छत्तीसगढ़

हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजा पंडरिया, भावना बोहरा संग कांवड़ियों का भव्य स्वागत, जलेश्वर महादेव में कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक,151 किमी की यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब।

पंडरिया/विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक से भोरमदेव धाम तक निकली 151 किलोमीटर की कांवड़ पदयात्रा के पांचवें दिन पंडरिया में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। लगभग 600 कांवड़ यात्रियों के नगर आगमन पर पूरा पंडरिया ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंज उठा। क्षेत्रवासियों, भाजपा पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न सामाजिक एवं हिंदू संगठनों ने पुष्पवर्षा और बाजे-गाजे के साथ विधायक भावना बोहरा एवं कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया।

पंडरिया ब्लाक के ग्राम मोहतरा से भक्ति-भजन और रामधुनी के बीच शुरू हुई यात्रा जलेश्वर महादेव मंदिर ग्राम डोंगरिया पहुंची, जहां कांवड़ियों ने माँ नर्मदा के पवित्र जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की। यात्रा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने फोन पर विधायक भावना बोहरा एवं कांवड़ यात्रियों से संवाद कर उन्हें पुण्य यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button