छत्तीसगढ़

CG – नहीं रही विश्व पटल पर छत्तीसगढ़ कों पहचान दिलाने वाली पंडवानी गायिका तीजन बाई पढ़े पूरी ख़बर

रायपुर//छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को विश्व पटल पर पहचान दिलाने वाली सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण सम्मान से अलंकृत तीजन बाई का रविवार 5 जुलाई सुबह लगभग 3:15 बजे रायपुर एम्स में निधन हो गया।

देर रात सीएम विष्णु देव साय ने तीजन बाई के परिजनों से फोन पर बात कर उनके स्वास्थ्य का हाल चाल लिया था।

लंबे समय से अस्वस्थ चल रहीं थीं…

पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित तीजन बाई लंबे समय से अस्वस्थ चल रहीं थीं और रायपुर एम्स में उनका उपचार चल रहा था। उनके निधन की खबर से प्रदेश ही नहीं, पूरे देश के कला और सांस्कृतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

तीजन बाई ने अपनी अनूठी गायन शैली और प्रभावशाली प्रस्तुति से पंडवानी लोकगाथा को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया। महाभारत की कथाओं को अपनी दमदार आवाज, अभिनय और भावपूर्ण प्रस्तुति के माध्यम से जीवंत करने वाली तीजन बाई ने देश-विदेश में हजारों प्रस्तुतियां देकर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति का गौरव बढ़ाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button