मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

Police Constable Vacancy 2025: पुलिस कांस्टेबल के 1746 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू,देखे डिटेल…

On: February 23, 2025 7:39 PM
Follow Us:
---Advertisement---

डेस्क : Police Constable Vacancy 2025: पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के 1746 पदों पर निकली भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 फरवरी 2025 से शुरू हो गए है। आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 13 मार्च 2025 है। आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाना होगा। रिक्तियों में 1261 पद डिस्ट्रिक्ट पुलिस कैडर के हैं और 485 पद आर्म्ड पुलिस कैडर के हैं।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 28 साल होनी चाहिए। अगर आप आरक्षित वर्ग से हैं तो ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को आधार बनाकर की जाएगी।

योग्यता-

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (10+2) या समकक्ष शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थियों ने 10वीं कक्षा में बतौर विषय पंजाबी भाषा की पढ़ाई की हो।

पंजाब पुलिस में पुरुषों की हाइट- 5 फीट 7 इंच (170.2 सेमी)
पंजाब पुलिस कांस्टेबल में लड़कियों की हाइट – 5 फीट 2 इंच (157.5 सेमी)
सैलरी
पंजाब पुलिस कांस्टेबल के पद पर चयनित उम्मीदवारों की न्यूनतम सैलरी प्रति माह 19,900/- रुपये होगी।

एप्लीकेशन फीस

– जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 1200 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा।
– एससी, एसटी, बैकवर्ड क्लासेज और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 700 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा।

उम्मीदवारों का चयन सीबीटी, शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीएसटी), शारीरिक मापन परीक्षण (पीएमटी) के माध्यम से किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें