मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

CG – झूठ की राजनीति करना कांग्रेस के डीएनए में शामिल – प्रकाश झा

On: January 18, 2025 7:02 PM
Follow Us:
---Advertisement---

झूठ की राजनीति करना कांग्रेस के डीएनए में शामिल – प्रकाश झा

कांग्रेसियों को भाजपा कार्यकर्ता बताने का झूठा प्रपंच न रचे कांग्रेस, भ्रम फैला कर चुनाव नहीं जीते जाते

भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता प्राणप्रण से संगठन के लिये समर्पित

जगदलपुर। कांग्रेस सिर्फ झूठ की राजनीति करती है, यह कांग्रेस के डीएनए में शामिल हैं। भ्रम फैला कर चुनाव नहीं जीते जाते, यह ज़रूरी बात कांग्रेस को समझ लेनी चाहिये। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता संगठन के लिये प्राणप्रण से समर्पित रहते हैं। कांग्रेस हल्की व ओछी राजनीति परिचय देते कांग्रेसियों को भाजपा कार्यकर्ता बताने का झूठा प्रपंच रच रही है। कांग्रेस को ऐसी हरकतों से बाज आना चाहिये।

भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा ने कहा कि केन्द्र में व प्रदेश में भाजपा की सरकार है। पिछले एक वर्ष में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सुशासन लौटा है। कांग्रेस व उनके नेता प्रदेश में उनके पांच साल के शासन में काले कारनामों व घोटालों में लिप्त रहे। जनता जनार्दन ने कांग्रेस को उखाड़ फेंका। आज मुद्दा विहीन हो चुकी कांग्रेस झूठ के भरोसे ही राजनीति कर रही है।

नगर मण्डल अध्यक्ष झा ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव के कुशल नेतृत्व में क्षेत्र में निरंतर विकास के कार्य साकार रूप ले रहे हैं। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता आगामी नगरीय निकाय चुनाव व पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत के लक्ष्य के साथ अपने अपने क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। जिससे परेशान कांग्रेस निश्चित हो चुकी पराजय के भय से घबराकर झूठ व भ्रम फैलाने की राजनीति बारंबार कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

CG – सांदीपनी एकेडमी में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य शुभारंभ भारतीय ज्ञान परंपरा पर हुआ मंथन इन अतिथियों नें आयोजन कों बनाया स्पेशल पढ़े पूरी ख़बर

CG – पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो कार से पकड़ा 75 लाख का गांजा 3 तस्कर गिरफ्तार पढ़े पूरी ख़बर

CG – विकासखंड सरायपाली के इन शिक्षकों को मिला “मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण”पुरस्कार जानें पढ़े पूरी ख़बर

CG – प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी को रजत डे बस्तर संभाग, प्रेस रिपोर्टर क्लब की ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं…

लोगों से अच्छा व्यवहार रखकर ईमानदारी से करें काम : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

दरभा, बास्तानार और तोकापाल में बस्तर पण्डुम से बिखरी लोक-संस्कृति की छटा…