अन्य ख़बरें

CBSC 10 वीं में लखनपुर के समीर उद्दीन ने 90.6% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान।


((नयाभारत सितेश सिरदार लखनपुर))
सरगुजा जिले के लखनपुर नगर पंचायत के CBSC 10 वीं के छात्र समीर उद्दीन ने 90.6% अंक प्राप्त कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वे ओरिएंटल पब्लिक स्कूल, अंबिकापुर के छात्र हैं और अपनी इस शानदार सफलता से पूरे लखनपुर में खुशी का माहौल है।
समीर उद्दीन के पिता समीम खान लखनपुर के पार्षद होने के साथ-साथ पत्रकार भी हैं। बेटे की इस उपलब्धि से परिवार में गर्व और उत्साह का वातावरण है।
समीर की पढ़ाई के प्रति रुचि को देखते हुए 9वीं कक्षा में उनका दाखिला अंबिकापुर के ओरिएंटल पब्लिक स्कूल में कराया। समीर रोजाना लखनपुर से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी तय कर स्कूल आते-जाते थे, जो उनकी मेहनत और लगन को दर्शाता है।
अपनी सफलता का श्रेय समीर ने अपने गुरुजनों और परिवार को दिया है।

Related Articles

Back to top button