छत्तीसगढ़

CG – किसान परसदा के निवासी और सभी युवाओं के मार्गदर्शक सौखीलाल दूधेश्वर फार्मासिस्ट के पद से अपनी लंबी समर्पित और बेदाग शासकीय सेवा पूरी कर हुए सेवानिवृत्त पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//फार्मासिस्ट शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय कोटमीसोनार की सेवानिवृत्ति 31 मई 2026 का दिन बिलासपुर (छ.ग.) के’दूधेश्वर परिवार’ और स्वास्थ्य जगत के लिए एक बेहद भावुक और ऐतिहासिक दिन रहा। किसान परसदा (जयरामनगर) के निवासी और सभी युवाओं के मार्गदर्शक,सौखीलाल दूधेश्वर फार्मासिस्ट के पद से अपनी लंबी, समर्पित और बेदाग शासकीय सेवा पूरी कर सेवानिवृत्त हुए।

कहते हैं कि एक अच्छा फार्मासिस्ट केवल दवाइयाँ नहीं देता, बल्कि अपनी मुस्कान और सेवाभाव से मरीजों को आधी बीमारी से वैसे ही मुक्त कर देता है। सौखीलाल ने अपने पूरे सेवाकाल में इसी सिद्धांत को जिया है। उन्होंने नौकरी को केवल एक आजीविका का साधन नहीं माना,बल्कि इसे समाज सेवा का माध्यम बनाकर कार्यक्षेत्र में एक अद्वितीय मिसाल कायम की।

संपूर्ण दूधेश्वर परिवार और उनके तमाम शुभचिंतकों नें ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद का उनका जीवन स्वस्थ, खुशहाल और ऊर्जा से भरपूर रहे। वे निरंतर घूमते रहें, नया सीखते रहें और इसी तरह समाज में खुशियाँ बाँटते रहें। इसके उपलक्ष्य में उनके छोटे भाई व्याख्याता प्रहलाद दूधेश्वर ने उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button