पीएम स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल जयनगर में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव।


((नयाभारत सितेश सिरदार सूरजपुर)):–
पीएम स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम हायर सेकंडरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला के उपाध्यक्ष देवधन राम बिंझिया एवं विशिष्ट अतिथि मंडल के अध्यक्ष श्री हरिश राजवाड़े एवं भाजपा मंडल के महामंत्री देवशरण सिंह थे। कार्यक्रम अध्यक्षता विघालय के प्राचार्य एवं एस एम डी सी अध्यक्ष ने किया। अन्य अतिथियों में पार्षद श्यामू साहू,सदस्य परमजीत कौर, कृष्णपाल बिंझिया, भागवत प्रजापति जाहिद अली,विनोद, ब्रम्हदेव एवं जीरो बाई थे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं मां भारती की छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत् पश्चात् अतिथियों का स्वागत फूल माला एवं बूके द्वारा किया गया। स्वागत भाषण विघालय की प्राचार्या श्रीमती पुष्पा पुष्पा राय ने दिया,और कहा कि हमारा विधालय राज्य के टाप फाइप में प्रथम स्थान पर है, सभा को मंडल अध्यक्ष हरीश राजवाड़े एवं शांतनु सिंह ने भी संबोधित किया, अंत में मुख्य अतिथि देवधन राम बिंझिया ने शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर सभी नव प्रवेशी छात्र छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दिये,इस अवसर पर बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति भी दी, इसके पश्चात् जो बच्चे क्लास की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया उन्हें अतिथियों द्वारा मेडल एवं मोमेंटो से सम्मानित किया गया। साथ शिक्षकों ने भी राज्य स्तर बालीबाल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था उन्हें भी मेंडल एवं मोमेंटो द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विघालय के प्रभारी प्राचार्य सम्माननीय विरेन्द्र जायसवाल सर,नेहा मेम, मोनिका मेम, पेरेंट्स रचना सिंह, उपेन्द्र देव,, उर्मिला सिंह एवं काफी संख्या में पेरेंट्स विघालय की शिक्षक शिक्षिकांये उपस्थित थे मंच संचालन विघालय व्याख्याता अमृता मेम एवं आभार प्रभारी प्राचार्य विरेन्द्र जायसवाल ने किया।
