छत्तीसगढ़

आरटीई राशि बढ़ाने की मांग को लेकर शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन, 18 अप्रैल को स्कूल रहेंगे बंद।

पंडरिया/ छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के तत्वाधान में आरटीई (शिक्षा का अधिकार) की राशि बढ़ाए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार, 17 अप्रैल को स्थानीय एंबीशन पब्लिक स्कूल पंडरिया में शिक्षकों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। सभी शिक्षकों ने काली पट्टी लगाकर नियमित शिक्षण कार्य करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया और सरकार से जल्द मांग पूरी करने की अपील की।

एसोसिएशन के आह्वान पर शनिवार, 18 अप्रैल को प्रदेशभर में हड़ताल रखी गई है, जिसके चलते विद्यालय पूर्णतः बंद रहेंगे।

इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता,दिलीप जैन, हरीश जैन,अशोक अग्रवाल,सत्येंद्र चौहान,जया अंगूर जैन एवं प्राचार्य आर.एन.बेहरा सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button