छत्तीसगढ़

श्रद्धा का सम्मान,सेवा का संकल्प: अमरकंटक में पांचवें वर्ष भी विधायक भावना बोहरा की कांवड़ यात्रियों के लिए निःशुल्क भोजन-विश्राम व्यवस्था।

पंडरिया/सावन माह में भगवान शिव के भक्तों की सेवा के संकल्प के साथ पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने लगातार पांचवें वर्ष अमरकंटक में कबीरधाम जिले से आने वाले कांवड़ यात्रियों के लिए निःशुल्क भोजन एवं विश्राम की व्यवस्था की है। यह सेवा 30 जुलाई से 24 अगस्त तक संचालित होगी, जहां हजारों शिवभक्तों को सात्विक भोजन, पेयजल, विश्राम स्थल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

अमरकंटक के मेला मैदान (डोम), नया नगर पालिका परिसर, जिला अनूपपुर (मध्यप्रदेश) में भावना समाज सेवी संस्थान के सदस्यों द्वारा शिवभक्तों की सेवा की जाएगी। विधायक भावना बोहरा पिछले चार वर्षों से लगातार इस सेवा अभियान का संचालन कर रही हैं और इस वर्ष यह पहल अपने पांचवें वर्ष में प्रवेश कर रही है।

भावना बोहरा ने कहा कि सावन माह में कांवड़ यात्रियों की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य और पुण्य का विषय है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष उन्हें स्वयं अमरकंटक से कांवड़ यात्रा करने का अवसर मिला था। उन्होंने सैकड़ों शिवभक्तों के साथ 151 किलोमीटर की पदयात्रा कर भोरमदेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया था।

उन्होंने कहा कि अमरकंटक स्थित मां नर्मदा का उद्गम स्थल करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। सावन माह में हजारों श्रद्धालु यहां से पवित्र जल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ यात्रा प्रारंभ करते हैं। ऐसे में यात्रियों को सुरक्षित और सम्मानजनक सुविधाएं उपलब्ध कराना भारतीय संस्कृति की सेवा परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

शिवभक्तों के लिए यहां सात्विक भोजन, स्वच्छ पेयजल, विश्राम स्थल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। साथ ही प्रतिदिन भगवान भोलेनाथ की भव्य महाआरती भी आयोजित की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि कांवड़ यात्रा श्रद्धा, अनुशासन, त्याग और समर्पण का प्रतीक है। उनका प्रयास है कि कबीरधाम सहित आसपास के क्षेत्रों से आने वाले प्रत्येक शिवभक्त को आत्मीयता, सम्मान और सहयोग का अनुभव हो। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति निरंतर संकल्प का प्रतीक है।

कांवड़ यात्री इस सेवा का लाभ लेने अथवा अधिक जानकारी के लिए 97553-59004 एवं 97544-62000 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button