वन विभाग की सख्त कार्रवाई: कवर्धा में अतिक्रमण हटाकर वन भूमि को किया गया मुक्त।

कवर्धा/पंडरिया। वन विभाग कवर्धा द्वारा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। वनमंडलाधिकारी निखिल अग्रवाल के निर्देशन एवं उपवनमंडलाधिकारी सुयश धर दीवान के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई पंडरिया ब्लाक के (पूर्व) वन परिक्षेत्र अंतर्गत परिसर चतरी के कक्ष क्रमांक पी.एफ. 527, रकबा 0.188 हेक्टेयर में की गई, जहां अतिक्रमण कर बनाई गई एक झोपड़ी को हटाया गया और अतिक्रमणकर्ता को बेदखल कर वन भूमि को मुक्त किया गया।
इस अभियान का नेतृत्व वन परिक्षेत्र अधिकारी महेन्द्र कुमार जोशी ने किया, जिनके साथ विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम सक्रिय रही। कार्यवाही में प्रशिक्षु वनक्षेत्रपाल देवनाथ सिदार, सुभाष चन्द्र भारद्वाज, संतोष साकत, अरुण कुमार दुबे, दिलीप कुमार चंद्राकर, जोधन सिंह ठाकुर (वनपाल), सुदर्शन साहू, गौरीशंकर साहू, पुनाराम धुर्वे, श्रीराम गुप्ता, कु. उमेश्वरी श्याम, सीमा टांड़िया, विष्णु सिंह धुर्वे (वनरक्षक) शामिल रहे।
वन विभाग की यह सख्त पहल न केवल वन्यजीवों और जैव विविधता की रक्षा में सहायक सिद्ध होगी, बल्कि यह सरकार की वन संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। विभाग द्वारा अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि अब वन क्षेत्रों में अवैध कब्जों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वन विभाग की इस कार्यवाही की स्थानीय नागरिकों और पर्यावरण प्रेमियों ने सराहना की है और उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्ती से वन भूमि को संरक्षित किया जाएगा।