छत्तीसगढ़

CG – बौद्ध समाज द्वारा 14 अप्रैल जयंती के पावन अवसर पर दिनांक 19 अप्रैल 2026 को हाता ग्राउंड, जगदलपुर में एक भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया…

जगदलपुर। बौद्ध समाज द्वारा 14 अप्रैल जयंती के पावन अवसर पर दिनांक 19 अप्रैल 2026 को हाता ग्राउंड, जगदलपुर में एक भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायक आयोजन में भीम एलेवन एवं बौद्ध एलेवन के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें भीम एलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से जीत हासिल की।

भीम एलेवन टीम के खिलाड़ी :-

दानियल राजेश, गबरू, लच्छिन, अजय, अंशुमान, अनय खोबरागड़े, आयान, संतोष, संगीत, विकी, भाईजान

बौद्ध एलेवन टीम के खिलाड़ी :-

दीक्षा सुनानी, हेमंत, अभिषेक, आलोक, प्रवीण, गौरव, मनीष, शुभम, विजय, दक्ष, राहुल

इस प्रतियोगिता की सबसे बड़ी विशेषता खिलाड़ियों द्वारा प्रदर्शित अनुशासन, आपसी भाईचारा एवं उत्कृष्ट खेल भावना रही, जिसने समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश दिया। बौद्ध समाज द्वारा इस प्रकार का यह पहला क्रिकेट आयोजन था, जिसने इसे और भी ऐतिहासिक बना दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर से पधारे आयुक्त महादेव कावरे का समाज के सभी वर्गों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। उनके साथ हाजी वसीम अहमद (प्रदेश उपाध्यक्ष), वीणा वासनिकर (एसडीओ), बी.के. दास (डीएसपी), जस्टिन भवानी (पार्षद, शांति नगर), शंकर सेन (उपाध्यक्ष, ओबीसी महासभा) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। साथ ही राजेंद्र प्रसाद लोनहारे, दीपिका वानखेडे, दीपाली कदम, अरविंद खोबरागड़े, श्रीमती नीलू खोबरागड़े, नवीन बोथरा, पी.डी. अहिरवाल, वनिता गेडाम, मुक्तेश्वर गेडाम, जी.एल. यादव एवं ममता लोनहरे सहित समाज के प्रतिष्ठित लोगों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

अपने उद्बोधन में आयुक्त महादेव कावरे ने बताया कि उनका जन्म बीजापुर क्षेत्र में हुआ तथा उनकी शिक्षा जगदलपुर के बस्तर हाई स्कूल में संपन्न हुई। उन्होंने इस आयोजन को समाज के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में एकता, जागरूकता और प्रेरणा का संचार करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के आयोजन प्रतिवर्ष निरंतर आयोजित होने चाहिए, जिससे समाज में एकजुटता मजबूत हो और आने वाली पीढ़ियों को सकारात्मक दिशा मिले। साथ ही उन्होंने बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस सफल आयोजन के संचालन एवं व्यवस्थापन में अखिल भारतीय परिसंघ के जिला अध्यक्ष सतीश वानखेडे का विशेष योगदान रहा। हाजी वसीम अहमद एवं नवीन बोथरा का भी महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।

प्रख्यात समाजसेवी हाजी वसीम अहमद ने समाज के प्रत्येक व्यक्ति को उसकी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करते हुए महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार क्रिकेट मैच में हर खिलाड़ी अपनी भूमिका को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाता है, उसी प्रकार समाज में भी हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह अपने दायित्वों का पालन पूरी निष्ठा और मेहनत से करे।

उन्होंने आगे कहा कि जब प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी को समझकर कार्य करता है, तो समाज में एकता, मजबूती और प्रगति का मार्ग स्वतः प्रशस्त होता है। एक सशक्त और संगठित समाज का निर्माण तभी संभव है, जब हर नागरिक अपने कर्तव्यों के प्रति सजग और समर्पित हो। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन में ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को अपनाएं तथा समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

अंत में बौद्ध समाज ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, आयोजकों एवं समाज के प्रत्येक सदस्य का हृदय से आभार व्यक्त किया, जिन्होंने तन-मन-धन से सहयोग देकर इस आयोजन को सफल बनाया। यह आयोजन समाज में एकता, भाईचारा एवं खेल भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Related Articles

Back to top button