छत्तीसगढ़

Sushasan Tihar Chhattisgarh: CM साय का औचक निरीक्षण शुरू,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर प्रदेशवासियों से कही ये बात,इस गाँव में अचानक उतरा सीएम साय का हेलीकॉप्टर….

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। सुशासन तिहार के तहत सीएम आज सबसे पहले जशपुर जिले के सुदूर वनांचल ग्राम चंदागढ़ पहुंचे। जैसे ही पत्थलगांव विकासखंड के इस छोटे से गांव में मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर लैंड हुआ, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

गांव में जैसे ही उतरा हेलीकॉप्टर, उमड़ पड़ी भीड़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अचानक चंदागढ़ पहुंचने की खबर जैसे ही फैली, ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा था। महिलाओं और बुजुर्गों ने परंपरागत तरीके से मुख्यमंत्री का स्वागत किया। सीएम साय ने भी सुरक्षा घेरा तोड़कर लोगों से हाथ मिलाया और बच्चों को दुलार किया।

सुबोध सिंह और रजत बंसल के साथ जमीनी पड़ताल

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और विशेष सचिव रजत बंसल भी चंदागढ़ पहुंचे हैं। राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन और महतारी वंदन योजना का पैसा महिलाओं के खाते में आ रहा है या नहीं, इसकी बारीकी से जांच की जा रही है।

सीएम साय के इस औचक निरीक्षण ने पत्थलगांव और जशपुर के प्रशासनिक अमले में खलबली मचा दी है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि ‘सुशासन तिहार’ केवल कागजों पर नहीं चलेगा। सीएम सीधे हितग्राहियों के घर जाकर योजनाओं का हाल पूछ रहे हैं। स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। ग्रामीणों ने पानी और सड़क से जुड़ी कुछ स्थानीय समस्याएं भी सीएम के सामने रखीं।

सीएम ने एक्स पर कहा- सुशासन का अर्थ केवल व्यवस्था नहीं, बल्कि हर नागरिक तक समयबद्ध समाधान पहुँचाना है। त्वरित कार्रवाई और त्वरित निदान के संकल्प के साथ सरकार जनविश्वास को और मजबूत कर रही है। पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए प्रदेश सरकार निरंतर ऐसे निर्णय और प्रयास कर रही है, जो सीधे नागरिकों के जीवन को सरल, सुगम और सशक्त बनाते हैं। ‘सुशासन तिहार’ इसी सोच का सशक्त प्रतिबिंब है। एक ऐसा जनआंदोलन, जो जनभागीदारी को बढ़ाते हुए विकास को नई गति और दिशा दे रहा है, तथा शासन और जनता के बीच विश्वास को और प्रगाढ़ बना रहा है।

10 जून तक जारी रहेगा तक चलेगा तिहार

बता दें कि 1 मई से शुरू हुआ यह सुशासन तिहार 10 जून तक चलेगा। चंदागढ़ से शुरू हुआ यह औचक निरीक्षण का सिलसिला आने वाले दिनों में प्रदेश के अन्य जिलों में भी दिखेगा। सीएम साय ने पहले ही साफ कर दिया है कि काम में लापरवाही बरतने वाले अफसरों की अब खैर नहीं है।

Related Articles

Back to top button