CG -लॉ छात्र की संदिग्ध मौत, इस हाल में मिली लाश, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल…जांच में जुटी पुलिस…..

बिलासपुर। मंगला क्षेत्र के गंगानगर फेज-2 में 30 वर्षीय लॉ छात्र सौरभ सोनवानी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सौरभ लॉ की पढ़ाई के साथ छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में वकालत की प्रैक्टिस भी कर रहे थे।
परिजनों के मुताबिक, काफी देर तक सौरभ के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। आवाज देने और दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर परिजनों ने दरवाजा खोला, जहां सौरभ मृत अवस्था में मिले।
घटना की सूचना डायल-112 को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। सौरभ के मामा के मुताबिक, वह परिवार का सबसे बड़ा बेटा था और घर की जिम्मेदारियों के साथ वकालत के काम में भी हाथ बंटाता था।
घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।



