Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
अन्य ख़बरें

नाबालिग को शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म, आरोपी हुआ गिरफ्तार।

Forced rape of a minor on the pretext of marriage, accused arrested.

नयाभारत सितेश सिरदार लखनपुर:-
पीड़िता नाबालिग की जान-पहचान राहुल नाम के युवक से होने पर पीड़िता का बातचीत होता था जो आरोपी राहुल एवं पीड़िता साथ में काम करते थे काम करने के दौरान उपरोक्त युवक राहुल पीड़िता कों शादी करने का झांसा देकर करीब एक साल पूर्व पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया गया था, घटना पश्चात आरोपी द्वारा पुनः पीड़िता से जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया जा रहा था, जिससे पीडिता गर्भवती होना बताई हैं, मामले मे प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना लखनपुर मे अपराध क्रमांक 22/25 धारा 376 (2) (ढ) भा.द.वि. एवं पोक्सो एक्ट की धारा 4,6 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया
.
पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी राहुल कुमार मझवार का पता तलाश कर हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया, आरोपी द्वारा अपना नाम राहुल कुमार मझवार उम्र 21 वर्ष निवासी झिनपुरीपारा थाना लखनपुर होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर नाबालिग कों शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म करने के आरोप को स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया हैं.

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी लखनपुर प्रशिक्षु आईपीएस मयंक मिश्रा, उप निरीक्षक के.के यादव प्रधान आरक्षक पन्नालाल, आरक्षक अनिल पैकरा, दिलसुख लकड़ा सक्रिय रहे.

Related Articles

Back to top button