आज का राशिफल: बुधवार को इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर,जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।
मेष- चंद्रमा आज 23 सितंबर, 2026 बुधवार को मकर राशि में है। यह आपकी राशि से दसवें भाव में होगा. आपका दिन औसत फलदायी है. परिजनों के साथ बैठकर आप महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे. घर की सजावट में आपको परिवर्तन की इच्छा होगी. ऑफिस या व्यवसाय में अधिकारियों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है. सरकारी लाभ मिलने की संभावना है. ऑफिस से संबंधित काम के लिए यात्रा करनी पडे़गी. काम का भार बढ़ सकता है. स्वास्थ्य के मामले में शारीरिक थकान के साथ थोड़ी अस्वस्थता का अनुभव होगा. माता से लाभ होने की संभावना है.
वृषभ- चंद्रमा आज 23 सितंबर, 2026 बुधवार को मकर राशि में है. यह आपकी राशि से नवें भाव में होगा. आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिए अच्छा प्रतीत हो रहा है. वे नई योजनाएं बना सकेंगे. नए बिजनेस में भी आर्थिक लाभ की संभावना है. विदेश में रहने वाले दोस्तों और रिश्तेदारों से बातचीत होने से आनंद का अनुभव करेंगे. आपको लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है. धार्मिक स्थान की यात्रा करेंगे. अत्यधिक काम के कारण आप थकान महसूस करेंगे. जीवनसाथी के साथ संबंध और मजबूत होंगे.
मिथुन- चंद्रमा आज 23 सितंबर, 2026 बुधवार को मकर राशि में है। यह आपकी राशि से आठवें भाव में होगा. आज का दिन प्रतिकूल है, हर काम सावधानी से करें. आज किसी नए काम का आरंभ न करें. ऑफिस में अधिकारियों के साथ विवाद करने से नुकसान हो सकता है. गुस्से के कारण कुछ अनिष्ट न हो, इसका खास ध्यान रखें. रोगी अपना कोई नया इलाज या शल्य चिकित्सा आज न करवाएं. स्वास्थ्य के मामले लापरवाही के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है. अपने व्यवहार पर संयम रखने की कोशिश करें. अधिक खर्च होने से चिंतित रह सकते हैं. वाणी पर संयम रखने से विवादों को टाल सकेंगे. किसी कारण से समय पर खाना नहीं मिलेगा. ईश्वर की आराधना से शांति मिलेगी.
कर्क- चंद्रमा आज 23 सितंबर, 2026 बुधवार को मकर राशि में है. यह आपकी राशि से सातवें भाव में होगा. आज सम्मान मिलेगा और बिजनेस में लाभ होगा. वस्त्राभूषण तथा वाहन की खरीदारी कर सकेंगे. मनोरंजन, रुचिकर प्रवृत्तियों तथा दोस्तों से मिलकर सुख का अनुभव करेंगे. आपका वैवाहिक जीवन बहुत सुखी रहेगा. पार्टनरशिप में किए गए कोई भी काम से लाभ प्राप्त कर सकेंगे. यात्रा की संभावना रहेगी. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय मध्यम रहेगा. आपको बाहर खाने-पीने में लापरवाही से बचना होगा.
सिंह- चंद्रमा आज 23 सितंबर, 2026 बुधवार को मकर राशि में है. यह आपकी राशि से छठे भाव में होगा. आपका आज का दिन मध्यम फलदायी होगा. परिजनों संग बातचीत करते समय संयम बरतें. जीवनसाथी के साथ किसी खास चर्चा में दिन व्यतीत हो सकता है. दैनिक काम में विघ्न आ सकते हैं. नौकरीपेशा लोग काम समय पर पूरा करने में असमर्थ रहेंगे. मेहनत के बाद भी रिजल्ट कम मिलेगा. माता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी. आपको भी स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा. दोपहर बाद धैर्य के साथ आगे बढ़ेंगे, तो आपके कार्य पूरे हो सकेंगे. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय आपके अनुकूल है.
कन्या- चंद्रमा आज 23 सितंबर, 2026 बुधवार को मकर राशि में है. यह आपकी राशि से पांचवें भाव में होगा. आज आपके मन में चिंता और भय का माहौल रहेगा. नौकरीपेशा लोग समय पर काम पूरा कर पाने की स्थिति में नहीं होंगे. आपको स्वास्थ्य और संतान की चिंता हो सकती है. अपच की शिकायत होगी. मौसमी बीमारी होने की आशंका रहेगी. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल नहीं है. अचानक धन खर्च हो सकता है. शेयर- सट्टे से दूर रहने की सलाह आपको दी जाती है. प्रियजनों से मिलने की संभावना है. यात्रा नहीं करना ही श्रेष्ठ रहेगा. हालांकि प्रेम के मोर्चे पर आज आपका दिन अच्छा रह सकता है. आज अपने प्रिय के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा.
तुला- चंद्रमा आज 23 सितंबर, 2026 बुधवार को मकर राशि में है. यह आपकी राशि से चौथे भाव में होगा. आज सावधानी बरतें. विचारों की भरमार आपको मानसिक रूप से अस्वस्थ बनाएगी. आपका मन काम में नहीं लगेगा. माता और स्त्रीवर्ग की चिंता हो सकती है. आज प्रेम जीवन में सकारात्मकता के लिए आपको अपने प्रिय की बातों को भी महत्व देना होगा. आज के दिन यात्रा स्थगित रखें. समय से भोजन नहीं मिलने और पर्याप्त नींद नहीं आने के कारण चिड़चिड़े रह सकते हैं. पारिवारिक संपत्ति बारे में सावधानी से काम लेना बेहतर होगा.
वृश्चिक- चंद्रमा आज 23 सितंबर, 2026 बुधवार को मकर राशि में है. यह आपकी राशि से तीसरे भाव में होगा. आज का दिन खुशी से व्यतीत करेंगे. नए काम की शुरुआत होगी. अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों के काम की प्रशंसा हो सकती है. घर में भाई-बहनों के साथ मेल-मिलाप रहेगा. स्वजनों और मित्रों के साथ मुलाकात होगी. किसी छोटी यात्रा के योग हैं. आज आपके सभी काम सफल होंगे. भाग्य में लाभदायक परिवर्तन होगा. दुश्मन और विरोधी अपनी चाल में असफल रहेंगे. आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य की दृष्टि से भी आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहेगा. प्रेम जीवन में आप संतुष्ट रहेंगे.
धनु- चंद्रमा आज 23 सितंबर, 2026 बुधवार को मकर राशि में है. यह आपकी राशि से दूसरे भाव में होगा. आज किसी बात का भय आपके मन में रहेगा. परिवार में भी किसी से विवाद हो सकता है. कहीं गलत जगह पैसा खर्च हो सकता है. आपके कार्यों में भी विघ्न आएगा. आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें. बिजनेस या नौकरीपेशा लोगों को कोई मतभेद या गलतफहमी हो सकती है. दूर रहने वाले मित्रों या स्वजनों के साथ संपर्क आपके लिए लाभदायक साबित होगा. आज दिन धैर्यपूर्वक गुजारें. जल्दबाजी में कोई काम नहीं करें.
मकर- चंद्रमा आज 23 सितंबर, 2026 बुधवार को मकर राशि में है. यह आपकी राशि से पहले भाव में होगा. आज आपका काम सरलता से पूरा होगा. नौकरी और व्यापार के लिए प्रयासों से प्रतिष्ठा बढ़ेगी. पदोन्नति के योग हैं. अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे. आपको किसी नए काम की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. प्रेम जीवन सामान्य है, लेकिन जो लोग विवाहित है उनके गृहस्थ जीवन में आनंद रहेगा. वाहन आदि के उपयोग में ध्यान रखें. चोट लगने की आशंका रहेगी. मित्रों, स्नेहीजनों के साथ मुलाकात सुखद होगी. मानसिक शांति रहेगी. आज आप खर्च पर नियंत्रण रखने में भी कामयाब रहेंगे.
कुंभ- चंद्रमा आज 23 सितंबर, 2026 बुधवार को मकर राशि में है. यह आपकी राशि से बारहवें भाव में होगा. धन के लेन-देन और जमीन-जायदाद के सौदों में आज बहुत ध्यान रखने की जरूरत है. पैसों के लेन-देन के मामले में आज का दिन सामान्य है. किसी से उधार लेने या देने से आज आपको बचना चाहिए. व्यवसाय में पहले से ज्यादा लाभ की उम्मीद ना करें. मानसिक रूप से आज एकाग्र बने रहेंगे. खर्च की मात्रा अधिक होगा. स्वास्थ्य के विषय में ध्यान रखें. पूंजी निवेश गलत जगह पर न हो, इसका ध्यान रखें. आपकी बातों से परिजन सहमत नहीं होंगे. दूसरों की बातों में हस्तक्षेप ना करें, क्योंकि इससे आपको नुकसान हो सकता है. कन्फ्यूजन से बचकर रहें. क्रोध पर संयम रखें.
मीन- चंद्रमा आज 23 सितंबर, 2026 बुधवार को मकर राशि में है. यह आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में होगा. आज आप पारिवारिक तथा सामाजिक बातों में व्यस्त रहने वाले हैं. मित्रों से मुलाकात होगी. अपने प्रिय मित्र के साथ दिन का ज्यादा समय गुजारेंगे. मित्रों की जरूरतों पर धन खर्च करना होगा. किसी खास जगह पर जाना हो सकता है. प्रत्येक काम में आपको लाभ होगा. विवाह योग्य जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है. आप उत्साह से पूरा काम कर पाएंगे. व्यवसाय में नई योजना से काम आगे बढ़ाएंगे. नौकरीपेशा लोगों को कोई नया टारगेट मिल सकता है. उनके काम की तारीफ भी हो सकती है. अतिउत्साह में किए कार्य से नुकसान हो सकता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा बना हुआ है.
