राशिफल

आज का राशिफल: मंगलवार को इन राशिवालों के जीवन में आएगी खुशहाली, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

मेष- चंद्रमा आज 16 जून, 2026 मंगलवार को मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से तीसरे भाव में होगा. विचारों की अस्थिरता आपको उलझनपूर्ण परिस्थिति में रखेगी. नौकरी और व्यवसाय में प्रतियोगी वातावरण रहेगा. नए काम करने के लिए प्रेरित होंगे. किसी छोटी यात्रा की संभावना है. बौद्धिक तथा लेखन कार्य के लिए आज का दिन अच्छा है. आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लें. आपको समय पर टारगेट पूरा करने का दबाव रह सकता है. परिजनों के साथ आपके संबंध सामान्य बने रहेंगे, लेकिन जीवनसाथी के साथ विचारों का मतभेद आपको दु:खी भी कर सकता है.

वृषभ- चंद्रमा आज 16 जून, 2026 मंगलवार को मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से दूसरे भाव में होगा. आज आपका दुविधापूर्ण व्यवहार आपको मुश्किल में डाल सकता है. जिद्दी स्वभाव के कारण किसी के साथ सामान्य चर्चा भी विवाद का रूप ले लेगी. यात्रा की योजना आज पूरी नहीं होगी, इसे रद्द करना पड़ सकता है. यह आपके लिए फायदेमंद भी है. आज लेखक, कारीगर और कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा. परिवार के साथ कोई छोटा विवाद आगे बड़ा हो सकता है. इस दौरान मौन रहकर विवाद टाल सकेंगे. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय मध्यम फलदायक है.

मिथुन- चंद्रमा आज 16 जून, 2026 मंगलवार को मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से पहले भाव में होगा. आपका आज का दिन आर्थिक दृष्टि से लाभदायक है. शारीरिक और मानसिक रूप से आप ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे. स्वादिष्ट भोजन और अच्छे कपड़े पहनने का अवसर मिलेगा. मित्रों तथा परिजनों के साथ आज का दिन आनंद में गुजारेंगे. उनकी तरफ से आपको उपहार मिल सकता है. आर्थिक लाभ होगा. मन में आने वाले नकारात्मक विचारों से आज दूर ही रहें. आज दांपत्यजीवन अच्छा रहेगा.

कर्क- चंद्रमा आज 16 जून, 2026 मंगलवार को मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से बारहवें भाव में होगा. आज आपका मन अस्वस्थ और बेचैन रहेगा. पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद होने से घर में विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो जाएगी. आपकी निर्णय शक्ति कमजोर रहेगी. बातचीत में ध्यान रखें, अन्यथा किसी के साथ विवाद होने की आशंका रहेगी. तबीयत खराब हो सकती है. अनावश्यक धन खर्च तथा स्वाभिमान को चोट पहुंचने की संभावना रहेगी. गलतफहमी दूर होने से मन हल्का होगा.

सिंह- चंद्रमा आज 16 जून, 2026 मंगलवार को मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में होगा. आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. फिर भी दुविधापूर्ण मानसिकता के कारण सामने आया हुआ अवसर हाथ से गंवा देंगे. आपका मन कहीं खोया रहेगा. नए काम की शुरुआत आज ना करें. दोपहर बाद दोस्तों से मुलाकात सुखद रह सकती है. उनसे लाभ भी होगा. दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा. किसी शॉपिंग के लिए भी जा सकते हैं. व्यापार में लाभ होगा. धन प्राप्ति के योग हैं.

कन्या- चंद्रमा आज 16 जून, 2026 मंगलवार को मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से दसवें भाव में होगा. नए काम की शुरुआत करने के लिए बनाई योजनाएं साकार होंगी. पिता से आपको लाभ प्राप्त होगा. व्यापारी और नौकरीपेशा लोगों को अपने क्षेत्र में आगे बढ़ने का योग है. धन और मान-सम्मान में वृद्धि होगी. सरकार से लाभ होगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. गृहस्थजीवन में सुखशांति रहेगी. वसूली या व्यापार के काम से बाहर जाना होगा.

तुला- चंद्रमा आज 16 जून, 2026 मंगलवार को मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से नवें भाव में होगा. आज आप प्रवास या किसी देव स्थान पर जा सकते हैं. जो लोग विदेश जाने के इच्छुक हैं, उनके लिए अनुकूल योग बन सकते हैं. बच्चों की चिंता परेशान करेगी. नौकरी करने वालों को उच्चाधिकारियों का सहयोग नहीं प्राप्त होगा. किसी के साथ बहसबाजी ना करें. अचानक खर्च होने की भी संभावना रहेगी. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर बने रहेंगे.

वृश्चिक- चंद्रमा आज 16 जून, 2026 मंगलवार को मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से आठवें भाव में होगा. वाणी और व्यवहार पर आज संयम रखना आवश्यक है. दैनिक कामों के अतिरिक्त नए काम हाथ में लेना उचित नहीं है. बीमार पड़ सकते हैं. आज खान-पान में ध्यान रखें. अचानक धन लाभ होगा. आज चिंता करने की जगह चिंतन करें. आध्यात्मिकता में समय व्यतीत करने से मानसिक शांति मिलेगी. खुद को स्वस्थ रखने के लिए बाहर का खाना-पीना नहीं करें. जीवनसाथी के साथ विचारों का मतभेद हो तो उसे खुद दूर करने की कोशिश करें.

धनु- चंद्रमा आज 16 जून, 2026 मंगलवार को मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से सातवें भाव में होगा. पार्टी, पिकनिक, प्रवास, सुंदर भोजन और वस्त्र परिधान आज के दिन की विशेषता होंगे. मनोरंजन की दुनिया में विहार करेंगे. नए मित्रों के साथ मुलाकात रोमांचक रहेगी. दांपत्यजीवन में उत्तम सुख की प्राप्ति होगी. सार्वजनिक सम्मान और ख्याति मिलेगी. बौद्धिक विचारों का आदान-प्रदान रहेगा. भागीदारी में लाभ होगा. कोई बड़े निवेश की योजना बना सकेंगे. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा.

मकर- चंद्रमा आज 16 जून, 2026 मंगलवार को मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से छठे भाव में होगा. व्यापार के विकास और आर्थिक आयोजन के लिए आज का दिन अनुकूल है. वसूली या पैसों की लेन-देन में सफलता मिलेगी. आयात-निर्यात में लाभ होगा. परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा. आर्थिक लाभ हो सकता है. कानूनी उलझनों से सचेत रहें. तंदुरुस्ती अच्छी रहेगी. विरोधियों की चाल निष्फल रहेगी.

कुंभ- चंद्रमा आज 16 जून, 2026 मंगलवार को मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से पांचवें भाव में होगा. बौद्धिक शक्ति से लेखन और सृजनात्मक कार्य पूरे कर सकेंगे. आपका विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेगा तथा उसमें लगातार परिवर्तन होता रहेगा. महिलाएं अपनी वाणी पर काबू रखें. हो सके तो यात्रा को टाल दें. बच्चों को लेकर चिंता रहेगी. आज नए काम की शुरुआत ना करें. आकस्मिक खर्च की तैयारी रखनी पड़ेगी.

मीन- चंद्रमा आज 16 जून, 2026 मंगलवार को मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से चौथे भाव में होगा. मकान और वाहन आदि के दस्तावेजों को अत्यंत संभालकर रखना होगा. पारिवारिक माहौल न बिगड़े, इसके लिए वाद-विवाद टालें. माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है. धन प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है. महिलाओं साथ के व्यवहार में सावधानी रखें. ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा. यात्रा टालें. पानी वाली जगहों से बचकर रहें. ज्यादा भावुकता से भी बचें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button