आज का राशिफल: इन राशि के जातकों को शुक्रवार को मिल सकती है अच्छी खबर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।
मेष- आज चंद्रमा की स्थिति 03 जुलाई, 2026 शुक्रवार को मकर राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा दसवें भाव में होगा. आज आपके किसी काम या प्रोजेक्ट में सरकार से लाभ होगा. ऑफिस में महत्वपूर्ण मुद्दों पर अधिकारियों से विचार-विमर्श करेंगे. ऑफिस के कामकाज के लिए बाहर जाना होगा. कार्यभार बढ़ेगा. पारिवारिक मामले में गहरी रुचि लेकर सदस्यों के साथ बातचीत करेंगे. गृह सजावट में भी रुचि रखेंगे. माता के साथ अधिक निकटता का अनुभव करेंगे. जीवनसाथी के साथ भी चल रहा कोई मतभेद दूर होगा. प्रेम जीवन संतुष्टि से भरा रहेगा.
वृषभ- आज चंद्रमा की स्थिति 03 जुलाई, 2026 शुक्रवार को मकर राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा नवें भाव में होगा. आज विदेश से अच्छे समाचार पाकर आनंद अनुभव करेंगे. जो लोग विदेश जाना चाहते हैं, वे तैयारी शुरू कर सकते हैं. प्रवास या धार्मिक स्थान पर जाने का योग है. ऑफिस में काम की अधिकता रहेगी. इस कारण आप थोड़े चिड़चिड़े रह सकते हैं. व्यवसाय के लिए दिन एकदम सामान्य है. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. दोपहर बाद मानसिक स्थिति में परिवर्तन आएगा और आप सकारात्मक दृष्टिकोण रखेंगे.
मिथुन- आज चंद्रमा की स्थिति 03 जुलाई, 2026 शुक्रवार को मकर राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा आठवें भाव में होगा. आपको स्वभाव की उग्रता पर अंकुश रखना चाहिए. गलत विचार रखने से नुकसान हो सकता है. अधिक खर्च से आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा. परिजनों के साथ तथा ऑफिस के लोगों के साथ मतभेद होने से आप खिन्नता का अनुभव करेंगे. जो व्यक्ति बीमार है, किसी नई उपचार पद्धति या ऑपरेशन के बारे में आज विचार नहीं करना चाहिए. आप धार्मिक प्रवृत्तियों से शांति प्राप्त कर सकेंगे. व्यवसाय के लिए दिन सामान्य है. किसी बड़े निवेश से आपको बचना चाहिए.
कर्क- आज चंद्रमा की स्थिति 03 जुलाई, 2026 शुक्रवार को मकर राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा सातवें भाव में होगा. आज का दिन सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में लाभदायक साबित होगा. मौज-शौक के साधन, आभूषण और वाहन की खरीदारी करेंगे. मनोरंजन में समय गुजरेगा. नए व्यक्ति के साथ रोमांचित मुलाकात से सुख का अनुभव होगा. दांपत्यजीवन में प्रेम की अनुभूति होगी. प्रेम जीवन में भी आप सकारात्मक बने रहेंगे. व्यवसाय में भागीदारी से लाभ होगा. ऑफिस में आपका काम समय पर पूरा होने से मन में उत्साह रहेगा. कहीं बाहर जाना हो सकता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा है.
सिंह- आज चंद्रमा की स्थिति 03 जुलाई, 2026 शुक्रवार को मकर राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा छठे भाव में होगा. आपको मन में उदासीनता और भय का अनुभव होगा, हालांकि घर में सुख- शांति बनी रहेगी. आपकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त होगी. परिश्रम करने में आप पीछे नहीं रहेंगे, परंतु उच्च अधिकारियों के साथ अधिक विवाद या चर्चा में नहीं पड़ें. ऑफिस में टारगेट पूरा करने में दिक्कत हो सकती है. व्यापार बढ़ाने की किसी योजना पर अभी काम नहीं करें. आपको धैर्य के साथ दिन गुजारना चाहिए. स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मध्यम फलदायी है. खान-पान में लापरवाही से बचें.
कन्या- आज चंद्रमा की स्थिति 03 जुलाई, 2026 शुक्रवार को मकर राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा पांचवें भाव में होगा. आज आपको चिंता और भय परेशान करेगा.पेट सम्बंधी तकलीफ हो सकती है. विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे. अचानक कोई बड़ा खर्च आने की आशंका बनी रहेगी. कार्यस्थल पर आपके काम करने की गति धीमी होगी. आज आप किसी बौद्धिक चर्चा में भाग ले सकते हैं. प्रिय व्यक्ति के साथ मिलना होगा. आप किसी के प्रति आकर्षण अनुभव करेंगे. शेयर बाजार में निवेश से बचें.
तुला- आज चंद्रमा की स्थिति 03 जुलाई, 2026 शुक्रवार को मकर राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा चौथे भाव में होगा. आज आपको सावधान रहने की जरूरत है. लगातार सोचने के कारण आपकी मानसिक स्थिति कमजोर रहेगी. घर में माता और स्त्रीवर्ग की चिंता हो सकती है. आज यात्रा करने से बचना आपके हित में होगा. भोजन और नींद समय पर नहीं मिलने के कारण अस्वस्थता का अनुभव करेंगे. पैतृक संपत्ति के विषय में सावधानीपूर्वक आगे बढ़ना चाहिए. सरकारी काम में लापरवाही ना करें. व्यवसाय में अतिरिक्त मेहनत करना होगी.
वृश्चिक- आज चंद्रमा की स्थिति 03 जुलाई, 2026 शुक्रवार को मकर राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे भाव में होगा. आज पूरे दिन आप प्रसन्न रहेंगे. किसी नए काम की शुरुआत कर पाएंगे. अधिकारियों के साथ किसी महत्वपूर्ण मामले पर चर्चा होगी. ऑफिस में कोई नया काम भी शुरू हो सकता है. साथियों से सुख एवं आनंद की प्राप्ति होगी. मित्रों और स्वजनों से भेंट हो सकती है. किसी भी काम में आज आपको सफलता मिलेगी. आर्थिक लाभ एवं भाग्यवृद्धि के योग हैं. भाई-बहनों से लाभ होगा. विरोधियों पर विजय मिलेगी. छोटी यात्रा की संभावना है.
धनु- आज चंद्रमा की स्थिति 03 जुलाई, 2026 शुक्रवार को मकर राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा दूसरे भाव में होगा. आपका आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा. पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद या मनमुटाव होने की संभावना है. अपने प्रिय के विचारों को महत्व नहीं देने के कारण संबंधों में खिंचाव महूसस कर सकते हैं. आज मनोबल दृढ़ नहीं होने के कारण निर्णय लेने में तकलीफ होगी. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पर ध्यान देना चाहिए. व्यवसाय में आज आपको कोई महत्त्वपूर्ण निर्णय नहीं लेना चाहिए. गलत जगह खर्च करके या अत्यधिक काम के कारण मन में बेचैनी का अनुभव होगा. वित्तीय मोर्चे पर आज का दिन बहुत सामान्य है. स्वास्थ्य की अनदेखी ना करें.
मकर- आज चंद्रमा की स्थिति 03 जुलाई, 2026 शुक्रवार को मकर राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा पहले भाव में होगा. आज आपका दिन भक्तिमय रहेगा. पूजा-पाठ में समय व्यतीत होगा. आपके सभी काम पूरे होंगे. मित्रों और सगे- सम्बंधियों से आपको उपहार मिल सकता है. आपका तन-मन आनंद और उत्साह से भरपूर रहेगा. नौकरी व्यवसाय में आप प्रगति और सफलता प्राप्त कर सकेंगे. आज कार्यस्थल पर आप अपना काम पूरा करके अधिकारियों की प्रशंसा का पात्र बनेंगे. वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा. जीवनसाथी के साथ चल रहा पुराना विवाद दूर हो सकेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा है.
कुंभ- आज चंद्रमा की स्थिति 03 जुलाई, 2026 शुक्रवार को मकर राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा बारहवें भाव में होगा. आज किसी का पक्ष नहीं लेना चाहिए, अन्यथा पक्षपाती होने का आरोप लग सकता है. किसी के साथ पैसे के लेन-देन नहीं करने की सलाह दी जाती है. खर्च बढ़ सकता है. स्वजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है. आज किसी का भला करने के चक्कर में स्वयं किसी कठिनाई में पड़ सकते हैं. क्रोध को अंकुश में रखना पड़ेगा अन्यथा अपमानित होने की भी संभावना है. प्रेम जीवन में सकारात्मक व्यवहार आपको अपने प्रिय के करीब लेकर आएगा.
मीन- आज चंद्रमा की स्थिति 03 जुलाई, 2026 शुक्रवार को मकर राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा ग्यारहवें भाव में होगा. आज किसी समारोह में भाग ले सकेंगे. मित्रों और स्वजनों से मिलकर खुशी होगी. किसी रमणीय स्थान पर जाने की भी संभावना है. कोई अच्छा समाचार मिल सकता है. पत्नी और संतान से भी लाभ हो सकता है. अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है. आज का दिन खरीदारी करने के लिए उत्तम है. व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभप्रद है, हालांकि निवेश को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करें.



