आज का राशिफल: गुरुवार को इनको हो सकता है धन लाभ, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।
मेष- चंद्रमा आज 26 नवंबर, 2026 बृहस्पतिवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से दूसरे भाव में होगा. बोली में मिठास बनाए रखें, विवाद होने की आशंका दूर रहेगी. लेखकों और कलाकारों के लिए समय अनुकूल है. भाइयों के बीच में प्रेम बढ़ेगा. दोपहर बाद आपकी चिंताएं बढ़ेंगी और उत्साह कम होगा. ऑफिस के काम में कम रुचि लेंगे. किसी बात को लेकर इमोशनल होंगे. रिश्तों की सफलता के लिए अपनों को मनाना पड़ सकता है. आर्थिक मामलों को लेकर आज का दिन अच्छा है. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.
वृषभ- चंद्रमा आज 26 नवंबर, 2026 बृहस्पतिवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से पहले भाव में होगा. आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा. दिन की शुरुआत में ताजगी और आनंद अनुभव होगा. रचनात्मकता से आप कठिन काम भी आसान बना लेंगे. काम का उत्साह बना रहेगा. दोपहर बाद किसी बात को लेकर दुविधा रहेगी. इससे वैचारिक स्तर पर आप खोए रहेंगे. जरूरी निर्णय आज टाल दें.
मिथुन- चंद्रमा आज 26 नवंबर, 2026 बृहस्पतिवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से बारहवें भाव में होगा. आज हर मामलों में संभलकर चलें. घर में परिजनों से किसी बात पर विवाद हो सकता है. आज कोई नया काम शुरू ना करें. शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक चिंता होगी. दोपहर बाद काम का उत्साह दिखेगा. पारिवारिक वातावरण में भी अनुकूलता बनी रहेगी. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. मनोरंजन में धन खर्च होगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें और बाहर खाने-पीने से आपको बचना चाहिए.
कर्क- चंद्रमा आज 26 नवंबर, 2026 बृहस्पतिवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में होगा. आज पारिवारिक तथा व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ होगा. किसी प्रियपात्र से मुलाकात होगी. मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, परंतु दोपहर बाद कई चिंताएं आपको परेशान कर सकती हैं. इस दौरान धैर्य से काम लें. ज्यादातर समय मौन रहें. शाम में शुरू किया काम अधूरा ही रह जाएगा. आज अनावश्यक खर्च हो सकता है. स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न बरतें.
सिंह- चंद्रमा आज 26 नवंबर, 2026 बृहस्पतिवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से दसवें भाव में होगा. आज का दिन आनंदपूर्वक गुजरेगा. व्यापार करने वालों के लिए आज का दिन लाभदायी है. व्यापार में वृद्धि होगी. आप व्यापार में नए ग्राहक बनाने के लिए मेहनत करनी होगी. नौकरीपेशा लोगों का दिन सामान्य रहेगा. परिजनों तथा मित्रों संग समय अच्छा गुजरेगा. आर्थिक लाभ आपको हो सकता है. संतान की ओर से भी अच्छे समाचार मिलेंगे. मैरीड कपल के बीच रोमांस बना रहेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से ज्यादा चिंताजनक समय नहीं है.
कन्या- चंद्रमा आज 26 नवंबर, 2026 बृहस्पतिवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से नवें भाव में होगा. नए काम के लिए आज का दिन अनुकुल है. धार्मिक क्रियाकलापों में आपकी रुचि रहेगी. कार्यालय या व्यावसायिक स्थल पर काम का बोझ रहेगा. विदेश जाने के इच्छुक लोग आज सकारात्मक प्रयास कर सकते हैं. दोपहर बाद नया काम या टारगेट मिल सकता है. कोई अधूरा काम आज पूरा होगा. व्यापार में बढ़ोतरी की संभावना रहेगी. गृहस्थ जीवन में मधुरता रहेगी. मान-सम्मान मिलेगा. योग या एक्सरसाइज करने का मन करेगा.
तुला- चंद्रमा आज 26 नवंबर, 2026 बृहस्पतिवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से आठवें भाव में होगा. आज काम बिगड़ने से मन उदास रहेगा. आलस्य का अनुभव करेंगे. निर्धारित समय में आप अपना काम पूरा नहीं कर पाएंगे. इस कारण तनाव भी रह सकता है. आज अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. बाहर खाने-पीने से बचें. यात्रा में व्यवधान आ सकता है. दूर के रिश्तेदार से मिलना हो सकता है. व्यापार में भी लाभ होने की संभावना है. जीवनसाथी की भावना का भी सम्मान करें.
वृश्चिक- चंद्रमा आज 26 नवंबर, 2026 बृहस्पतिवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से सातवें भाव में होगा. आज परिवार में सुख और आनंद रहेगा. परिजनों संग सामाजिक समारोह में जाएंगे. कोई यात्रा हो सकती है. दोपहर बाद आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा. किसी बात की चिंता आपको परेशान करेगी. ऑफिस या व्यवसाय स्थल पर नया काम शुरू न करें. योग और ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी. प्रेम जीवन में असंतुष्टि का भाव रह सकता है.
धनु- चंद्रमा आज 26 नवंबर, 2026 बृहस्पतिवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से छठे भाव में होगा. आज का दिन शुभ फलदायी होगा. अस्वस्थ रहते हुए भी अधूरे कामों को पूरा करेंगे. कोई निवेश प्लान कर सकते हैं. कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. परिजनों और मित्रों के साथ घनिष्ठता और बढ़ेगी. मैरीड कपल के बीच रोमांस बना रहेगा. व्यापार बढ़ाने के लिए आप प्रयास करेंगे.
मकर- चंद्रमा आज 26 नवंबर, 2026 बृहस्पतिवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से पांचवें भाव में होगा. परिश्रम की अपेक्षा फल कम मिलेगा. फिर भी आप मेहनती बने रहेंगे. परिजनों से सम्बंध मधुर होंगे. हेल्थ अच्छी रहेगी, हालांकि बाहर खाने-पीने से बचें. दोपहर बाद अधूरे काम पूरे हो सकते हैं. अस्वस्थ व्यक्तियों को स्वास्थ्य लाभ होगा. आर्थिक लाभ की संभावना है. मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे. साथी कर्मचारी आपको सहयोग देंगे.
कुंभ- चंद्रमा आज 26 नवंबर, 2026 बृहस्पतिवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से चौथे भाव में होगा. आज सभी काम आत्मविश्वास से पूरे होंगे. आर्थिक लाभ होगा. पैतृक संपत्ति से लाभ होगा. वाहन या मकान संबंधी कागजी कार्रवाई ध्यान से ही करें. वैचारिक रूप से समृद्ध होंगे. मन में किसी बात की खुशी रहेगी. हर काम में संतोष मिलेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. बाहर जानें और अनावश्यक खरीदारी से बचें. स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं रहेगी.
मीन- चंद्रमा आज 26 नवंबर, 2026 बृहस्पतिवार को वृषभ राशि में है.यह आपकी राशि से तीसरे भाव में होगा. आज आपकी चिंता में कमी आएगी. आनंद और उत्साह में भी वृद्धि होगी. कार्यस्थल पर अधूरे पड़े काम आसानी से पूरे हो जाएंगे. व्यापार में भी आपको लाभ होगा. कुटुंबजनों के साथ व्यवहार अच्छा रहेगा. आर्थिक विषयों पर आप अधिक ध्यान दे पाएंगे. आप किसी भी काम को दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ पूरा कर पाएंगे. पिता से लाभ होने की भी संभावना है. संतान पर धन खर्च होगा. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा.
