आज का राशिफल: शनिवार को इस राशि के लोगों को होगा फायदा ही फायदा,जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन…
नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।
जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि (Aries)आज व्यापार में प्रगति से आपको काफी खुशी मिलेगी। विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा और वे आराम महसूस करेंगे। सायंकाल से रात तक पत्नी और बच्चों के साथ आस-पास की यात्रा का योग है। वैवाहिक जीवन आज आनंदपूर्ण रहेगा।
उपाय: रोज़ एक नीला फूल भगवान विष्णु को अर्पित करें।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: हरा
वृषभ राशि (Taurus)राशि स्वामी शुक्र की अपने भाव में स्थिति और चंद्रमा का तुला राशि पर संचार मानसिक असंतोष का कारण बनेगा। शाम होते-होते किसी बहुप्रतीक्षित शुभ परिणाम से खुशी मिल सकती है। मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे और घूमने-फिरने का मन करेगा, विशेषकर पार्टनर के साथ।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: नीला
मिथुन राशि (Gemini)आज खर्चों में कटौती करना बहुत जरूरी है। जो भी काम आप करेंगे, वह सरलता से बनेगा। व्यर्थ के कार्यों में समय न गंवाएं। अपने कार्य स्थल पर आप आज काफी बोल्ड और रूलिंग रहेंगे।
उपाय: सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: पीला
कर्क राशि (Cancer)आज पराक्रम में वृद्धि होगी, जिससे शत्रुओं का मनोबल टूटेगा। बच्चे खेलकूद में सफलता प्राप्त करेंगे और पत्नी के हास्य विनोद से वातावरण हल्का रहेगा। जरूरतमंदों की मदद करने से मानसिक संतुष्टि मिलेगी। राशि स्वामी केतु से पीड़ित होने से मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे।
उपाय: गरीबों को अनाज का दान करें।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: सफेद
सिंह राशि (Leo)आज व्यापारियों को नया अनुबंध मिलने से खुशी होगी और नौकरीपेशा व्यक्तियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से आनंद होगा। यह समय सांसारिक सुख, सम्मान और धनवृद्धि का है। पुराने मित्रों से मिलने पर नई उम्मीदें जगेंगी और घर में उत्सव का माहौल बनेगा।
उपाय: हल्दी का तिलक करें और दिन की शुरुआत अच्छे विचारों से करें।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: गुलाबी
कन्या राशि (Virgo)आज कार्य का भार अधिक रहेगा और जूनियर्स से काम निकलवाने के लिए प्यार से काम लें। घर में सुमति से वातावरण हल्का बनाए रखें ताकि खुशी-खुशी काम बनें। घर की समस्याएं अपने आप हल हो जाएंगी। किसी प्रिय व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं।
उपाय: पीले वस्त्र पहनें और मछलियों को आहार दें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: आसमानी
तुला राशि (Libra)आज किसी भी मामले में जल्दबाजी से निर्णय न लें क्योंकि दिन मिलाजुला रहेगा। व्यक्तिगत मतभेदों को व्यवसायिक मामलों में न लाएं, अन्यथा हानि हो सकती है। प्रेमी या किसी अन्य निकट व्यक्ति से कहासुनी होने पर उसे बातचीत से सुलझाएं।
उपाय: भगवान शिव के महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: मेहरून
वृश्चिक राशि (Scorpio)आज किसी राजनैतिक व्यक्ति से निकटता होगी और उसके अनुभव का लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को अधिक समय अध्ययन में लगाना चाहिए। आज आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे।
उपाय: लाल रंग के फूलों का दान करें।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: ग्रे
धनु राशि (Sagittarius)आज आपके विरोधी परास्त होंगे और राजनीतिक सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम रखें क्योंकि लापरवाही से बनाये हुए काम बिगड़ सकते हैं। रुपये-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। धैर्य से काम करें, तो सभी काम पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
उपाय: घर के आसपास सफाई रखें और तुलसी के पौधे की पूजा करें।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल
मकर राशि (Capricorn)कोई पुरानी महिला मित्र से धन लाभ होगा और रोजगार में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर किसी से उलझने से बचें। आज आपको पार्टनर से उपहार या सम्मान प्राप्त हो सकता है।
उपाय: किसी गरीब को कपड़े या दान दें।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: केसरिया
कुंभ राशि (Aquarius)
आपकी उत्तम कार्यशैली और मृदु व्यवहार से लाभ मिलेगा। दूसरों से सहयोग प्राप्त होगा और संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। लक्ष्मी जी की कृपा से धन लाभ होगा, जिससे आप बड़ी निवेश कर सकते हैं।
उपाय: किसी धार्मिक स्थान पर दान करें।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: संतरी
मीन राशि (Pisces)आज किसी मंगलमय या धार्मिक आयोजन की व्यवस्था में व्यस्त रहेंगे। पिता या उच्चाधिकारियों से सराहना मिलेगी। भागदौड़ भरा दिन रहेगा, लेकिन पार्टनर से मेलजोल से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खासकर घुटनों का। मानसिक संतुलन बनाए रखें।
उपाय: घी का दीपक जलाएं और रात्रि में सोते समय भगवान विष्णु का नाम लें।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सुनहरा