राशिफल

आज का राशिफल: मंगलवार को इन राशिवालों के जीवन में आएगी खुशहाली, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

आज का राशिफल मेष, (aaj ka rashifal mesh 22 april 2025)
आज आप अपने सभी पुराने लंबित कामों को निपटाने का प्रयास करें। नहीं तो ये काम बढ़ते ही जाएंगी। जिसकी वजह से आप अपने चाहकर भी जरूरी काम नहीं कर पाएंगे। प्रेमी से आपको प्यार और आशीर्वाद मिलेगा। नई शुरुआत में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा साथी रहेगा। इसलिए धैर्य के साथ कार्य करें।
आज की सलाह: हनुमान मंदिर में माथा टेकें, लाल टीका लगाएं। पारिवारिक बंधन मजबूत होगा।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 85

आज का राशिफल वृषभ, (aaj ka rashifal vrishabh 22 april 2025)
आज आपको खुद पर भरोसा रखकर कार्य करने की जरूरत है। आत्मविश्वास आपका बढ़ा रहेगा। आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए कार्य करने की जरूरत है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। किसी बात को लेकर आप कुछ समय के लिए नाराज भी हो सकते हैं। इससे बचें।
आज की सलाह: पैर में काला धागा बांधें, स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: काला, लकी नंबर: 22

आज का राशिफल मिथुन, (aaj ka rashifal mithun 22 april 2025)
ज्योतिषीय सलाह ले सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नहीं तो खानपान की वजह से आपको अपच की समस्या हो सकती है। वित्तीय मामलों में सोच-समझकर निवेश करें। पारिवारिक निर्णय आपको आज लेने पड़ सकते हैं। ईमानदारी से अपने कार्य करते रहें, लाभ मिलेगा।
आज की सलाह: संतों को आज घर पर भोजन कराएं, आर्थिक स्थिति में बढ़ोत्तरी होगी।
भाग्यशाली रंग: रॉयल ब्लू , लकी नंबर: 45

आज का राशिफल कर्क, (aaj ka rashifal kark 22 april 2025)
आज आप अपनी सभी खराब आदतों को छोड़ने का प्रयास करें। नहीं तो आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। घरेलू जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए परिवार के बीच समय बिताएं।
आज की सलाह: बजरंगबली जी पूजा कर प्रसाद चढ़ाएं। सभी कष्ट दूर होंगे।
भाग्यशाली रंग: नेवी ब्लू, लकी नंबर: 11

आज का राशिफल सिंह, (aaj ka rashifal singh 22 april 2025)
व्यवसाय में निवेश करते समय काफी सावधान रहने की जरूरत है। शत्रु आज हावी हो सकते हैं। इसलिए आपको धैर्य के साथ कार्य करना है। शत्रुओं से सावधान रहना है। प्रेमी के साथ रोमांटिक पल बिताने का प्रयास करें। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।
आज की सलाह: 11 बार ओम हं हनुमते नमः का जाप करें। आर्थिक वृध्दि होगी।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 24

आज का राशिफल कन्या, (aaj ka rashifal kanya 22 april 2025)
आज आपका दिन काफी व्यस्तता भरा रहेगा। शादीशुदा लोगों का प्रेमी के साथ समय बीत सकता है। पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए समय निकालें। आपसे आज कोई प्रभावित हो सकता है। मान-सम्मान की अपेक्षा है।
आज की सलाह: हनुमान चालीसा का पाठ करने से कोर्ट व कचहरी के मामले सुलझेंगे।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 20

आज का राशिफल तुला, (aaj ka rashifal tula 22 april 2025)
परिवार के साथ आप संतुलित आहार लें। फिटनेस पर ध्यान देने की जरूरत है। रिश्तेदार के यहां जाने का प्लान बन सकता है। जीवनसाथी आपके कार्यों में काफी सहयोग करेगा। किसी से मनमुटाव न करें, बल्कि मन की बात को बोल दें। इससे रिश्ते खराब नहीं होंगे।
आज की सलाह: बजरंगबली को गंगाजल से स्नान कराएं, स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: हल्का नारंगी, लकी नंबर: 15

आज का राशिफल वृश्चिक, (aaj ka rashifal vrishchik 22 april 2025)
आज आपका दिमाग कोई नया वेंचर खोलने के लिए कहेगा। लेकिन आपको उत्तेजना में आकर कोई बड़ा निर्णय नहीं लेना है। पैसे की कमी आ सकती है। प्रेमी से मन की बात कह सकते हैं। कोई आपको लेकर आज काफी प्रशंसा कर सकता है।
आज की सलाह: जरूरतमंदों को कपड़े दान करें। आपका दिन अच्छा गुजरेगा।
भाग्यशाली रंग: गेहुंआ, लकी नंबर: 25

आज का राशिफल धनु, (aaj ka rashifal dhanu 22 april 2025)
आज आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। यात्रा का योग बन रहा है। आपके पास आज कई स्रोतों से पैसा आ सकता है। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ आपका किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। इससे बचें।
आज की सलाह: बजरंगबली को चना के साथ गुड़ प्रसाद के रूप में अर्पित करें। पारिवारिक खुशहाली बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 2

आज का राशिफल मकर, (aaj ka rashifal makar 22 april 2025)
किसी के निजी मामलों में दखलंदाजी करने से बचें। नहीं तो आप ही सबसे बड़े गुनहगार साबित हो सकते हैं। जिम्मेदारियों से पीछे भागने से बचें। निवेश के प्रस्ताव आपके पास आ सकते हैं। करियर पर फोकस करने की जरूरत है।
आज की सलाह: मंदिर के बाहर बैठे जरूरतमंदों को कपड़े या खाने की सामग्री दान करें, स्वास्थ्य बेहतर बनेगा।
भाग्यशाली रंग: सिल्वर, लकी नंबर: 1

आज का राशिफल कुंभ, (aaj ka rashifal kumbh 22 april 2025)
आज आपका दिन काफी शांति भरा बीतेगा। कहीं से विशेष निमंत्रण आ सकता है। स्वादिष्ट खाने का अवसर मिल सकता है। किसी कार्य में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत रखें। शाम के समय सकारात्मक परिणाम आएंगे।
आज की सलाह: हनुमान चालीसा का पाठ करने से आपके अंदर सकारात्मकता बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 3

आज का राशिफल मीन, (aaj ka rashifal meen 22 april 2025)
आपका मजबूत पक्ष आज सामने आएगा। कोई आपसे पैसे उधार मांग सकता है। कहीं से पुराना पैसा भी वापस आने की संभावना है। बेवजह विवाद करने से बचें। आज कोई आपकी परीक्षा ले सकता है। इसलिए विवाद करने से बचें।
आज की सलाह: बजरंगबली के मंदिर जाकर माथे पर लाल तिलक लगाएं। ऊर्जावान बने रहेंगे।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर: 14

Related Articles

Back to top button