आज का राशिफल: बुधवार को इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर,जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।
मेष- 30 सितंबर, 2026 बुधवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मेष राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पहले भाव में होगी. दिन की शुरुआत से ही आप उत्साह से भरपूर रहेंगे. शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा. मित्रों, स्नेहीजनों के साथ मेल-मिलाप होगा, परंतु दोपहर बाद स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. परिजनों से किसी बात पर विवाद हो सकता है. बातचीत करते समय उग्रतापूर्ण भाषा का प्रयोग न हो. कार्यस्थल पर भी आपको संयम बरतना चाहिए. व्यवसाय बढ़ाने के लिए अभी कोई बड़ा निर्णय ना लें.
वृषभ- 30 सितंबर, 2026 बुधवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मेष राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति बारहवें भाव में होगी. घर के सदस्यों के साथ आप आवश्यक चर्चा करेंगे. घर की सुंदरता में व्यस्त रहने वाले हैं. मां का विशेष आशीर्वाद मिलेगा. अधिकारियों के साथ मधुर संबंध बनेंगे. इस दौरान आप अपना निर्धारित लक्ष्य भी प्राप्त कर सकते हैं. दोपहर बाद सामाजिक कामों में आप रुचि लेंगे. मित्रों से लाभ होगा. संतान से कोई अच्छी खबर मिलेगी. नई मित्रता से मन प्रसन्न रहेगा. जीवनसाथी के साथ प्रेमभरी बातें होंगी. आकस्मिक धन लाभ की संभावना है. खर्च पर नियंत्रण रह सकता है.
मिथुन- 30 सितंबर, 2026 बुधवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मेष राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति ग्यारहवें भाव में होगी. आज आपको मित्रों से लाभ होगा. नए मित्र बन सकते हैं. अपेक्षा से अधिक धन लाभ होगा. सरकारी काम आसानी से पूरे होंगे. कार्यस्थल पर पेंडिंग काम आज पूरा कर पाने की स्थिति में रहेंगे. दोपहर बाद सावधानीपूर्वक समय गुजारें. धर्म, कर्म करने में अरुचि हो सकती है. किसी के झगड़े में आप ना पड़ें. धन से जुड़े लेन-देन न करें. इस समय आपको केवल अपने काम से काम रखना चाहिए. परिवार की चिंता हो सकती है. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध सामान्य बने रहेंगे.
कर्क- 30 सितंबर, 2026 बुधवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मेष राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दसवें भाव में होगी. आज शारीरिक तथा मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे. कार्यस्थल पर भी मन नहीं लगेगा. आप ज्यादातर समय आराम करने में बिताएंगे. क्रोध के चलते विवाद भी हो सकता है, परंतु दोपहर बाद शारीरिक स्थिति में सुधार होगा. परिवार में भी आनंद का वातावरण बना रहेगा. व्यापार और नौकरी में पार्टनर या अधिकारी के साथ सार्थक चर्चा हो सकती है. आय स्थिर रहेगी.
सिंह- 30 सितंबर, 2026 बुधवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मेष राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति नवें भाव में होगी. सुस्ती के कारण काम करने की गति मंद पड़ जाएगी. कार्यस्थल पर काम आपको बोझ लगेगा. विरोधी काम में बाधा डालने की कोशिश करेंगे. आज ऑफिस में अधिकारियों से थोड़ी दूरी रखना बेहतर होगा. स्वभाव की उग्रता को नियंत्रण में रखना होगा. आज आप आराम करेंगे. अनावश्यक चिंता हो सकती है. परिजनों से भी बहस की आशंका बनी रहेगी. धर्म और आध्यात्मिकता के कारण मानसिक शांति प्राप्त कर सकेंगे. स्वास्थ्य लाभ के लिए योग का सहारा ले सकते हैं.
कन्या- 30 सितंबर, 2026 बुधवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मेष राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति आठवें भाव में होगी. आज आप किसी बात का गहरा विचार करेंगे. ज्योतिष या आध्यात्म के प्रति ध्यान आकर्षित होगा. आज सोच-समझकर बोलिएगा, जिससे किसी से विवाद न हो. कार्यस्थल पर आपकी वाणी से किसी का मन दु:खी हो सकता है. स्वास्थ्य नरम रहेगा. दोपहर बाद किसी यात्रा पर जा सकते हैं. धार्मिक तथा मांगलिक आयोजनों में जाने का कार्यक्रम बनेगा. परिवार के साथ भी समय आनंदपूर्वक गुजरेगा. स्वास्थ्य का बेहद ध्यान रखें.
तुला- 30 सितंबर, 2026 बुधवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मेष राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति सातवें भाव में होगी. आज आप सामाजिक काम में प्रशंसा प्राप्त कर सकेंगे. प्रियपात्र के मिलन से आपका मन खुश रहेगा. दांपत्यजीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा. दोपहर और शाम को अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखें. कार्यस्थल पर विवाद हो सकता है. व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य है. यात्रा टालना हितकर रहेगा. आज आध्यात्मिक सिद्धि मिलने के योग हैं. पूजा-पाठ में रुचि बढ़ेगी. विद्यार्थियों आज पढ़ाई में सफलता के लिए कड़ी मेहनत करना होगी.
वृश्चिक- 30 सितंबर, 2026 बुधवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मेष राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति छठे भाव में होगी. आज का आपका दिन बहुत खुशी और आनंद में गुजरेगा. आप व्यापार के काम में ज्यादा व्यस्त रहेंगे तथा उससे आर्थिक लाभ भी होगा. लोगों का साथ मिलने से किसी राजनीतिक या सामाजिक चर्चा के प्रसंग बनेंगे. हालांकि इस चर्चा में आपको दूसरों को भी सम्मान देना होगा. अन्यथा विवाद हो सकता है. दांपत्यजीवन सुखमय रहेगा. सामाजिक क्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी. प्रिय पात्र के साथ प्रेम का सुखद अनुभव होगा. वाहन सुख मिलेगा.
धनु- 30 सितंबर, 2026 बुधवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मेष राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पांचवें भाव में होगी. आज दिन की शुरुआत में आप शारीरिक तथा मानसिक रूप से थोड़ी शिथिलता का अनुभव करेंगे. काम के लिए भागदौड़ मची रहेगी. परिश्रम की तुलना में परिणाम कम मिलेंगे. व्यापार-व्यवसाय में लालच से बचकर काम करें. नौकरीपेशा लोगों को नया काम मिल सकता है. दोपहर बाद आप शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता का अनुभव करेंगे. आज आप धार्मिक या पुण्य के काम में लगे रहेंगे. कहीं निवेश भी कर सकते हैं. दस्तावेजी काम में आपको बेहद सावधानी रखना होगी.
मकर- 30 सितंबर, 2026 बुधवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मेष राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति चौथे भाव में होगी. आज आप कुछ अधिक संवेदनशील रहेंगे. आपकी भावना को भी ठेस पहुंच सकती है. वाहन चलाते समय ध्यान रखें. किसी निराशाजनक विचार और काम से दूर रहें. किसी भी काम में शीघ्र निर्णय ना लें. परिजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है. इस दौरान वाणी पर संयम बरतें. बातचीत में ध्यान रखें. काम की सफलता के लिए आज ज्यादा प्रयास करना होगा. कार्यस्थल पर काम आपको बोझ लग सकता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय सामान्य रहेगा.
कुंभ- 30 सितंबर, 2026 बुधवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मेष राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति तीसरे भाव में होगी. आवश्यक काम का निर्णय आज ना लें, इसका ध्यान रखें. नए काम की शुरुआत के लिए अभी इंतजार करें. दोपहर बाद किसी बात को लेकर चिंता बढ़ेगी. टारगेट पूरा नहीं हो पाने के कारण अधिकारियों का कोपभाजन बनना होगा. स्थायी संपत्ति को लेकर किए जा रहे प्रयास में आज सफलता नहीं मिलेगी. विद्यार्थियों के लिए दिन मध्यम है. माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रह सकती है. आपको भी स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही नहीं करनी चाहिए.
मीन- 30 सितंबर, 2026 बुधवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मेष राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दूसरे भाव में होगी. आज आप ज्यादा स्वार्थी ना बनें और दूसरों को भी महत्व दें. घर, कुटुंब तथा व्यावसायिक क्षेत्र में अच्छा व्यवहार दूसरों से आपके संबंध बनाए रखेगा. जीवनसाथी के विचारों का आप सम्मान करेंगे, इससे आपके बीच निकटता बढ़ेगी. आप नए काम करने के लिए उत्साहित होंगे. हालांकि आर्थिक मामलों में आज दुविधा बनी रहेगी. किसी निवेश को लेकर विशेषज्ञ की सलाह के बिना काम ना करें. आय और व्यय में बैलेंस बनाने में दिक्कत हो सकती है. दोपहर बाद आवश्यक कारणों से कहीं जाना पड़ सकता है.
