कुन्नी व कोरजा सेक्टर में जनजातीय करमा लोक नृत्य महोत्सव प्रतियोगिता हुआ संपन्न।
कुन्नी व कोरजा सेक्टर में जनजातीय करमा लोक नृत्य महोत्सव प्रतियोगिता संपन्न

पारंपरिक जनजातीय लोक नर्तक दलों ने किया करमा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति

((नयाभारत सितेश सिरदार लखनपुर)):–
आदिम जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास विभाग के निर्देशानुसार 4 नवंबर दिन मंगलवार को जिले के आकांक्षी विकासखंड लखनपुर अंतर्गत ग्राम कुन्नी और कोरजा सेक्टर मे छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया। ग्राम कोरजा के चिकित्सालय मैदान में 12 ग्राम पंचायत के 12 टीम और ग्राम कुन्नी के हाई स्कूल मैदान में 17 ग्राम पंचायतो के 17 प्रतिभागी जनजाति लोक नृत्य महोत्सव में भाग लिए प्रतियोगिता में पारंपरिक जनजाति लोक नृत्य से नर्तक दलों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।करमा नृत्य को देखने बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे।वही कुन्नी और कोरजा सेक्टर में आयोजित लोक नृत्य करमा महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दो दो करमा नर्तन दलों के द्वारा 6 नवंबर को विकासखंड स्तरीय जनजाति करमा लोक नृत्य महोत्सव का हिस्सा होंगे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष श्रीमती शशि कला विक्रम सिंह जनपद उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी मंडल अध्यक्ष रवि महंत, मंडल महामंत्री विक्रम सिंह, महेश्वर राजवाड़े, उपेंद्र सिंह पैकरा, अनिल गुप्ता,ग्राम सरपंच कलावती सुखसाय, श्रीमती तारावती उईके, शिवनारायण सिंह,जुगुल राम, भीखम राम, जय प्रकाश साहू,राम गोपाल साहू, जगदीश तिर्की, विनेश प्रजापति,मंडल संयोजक अरविंद गुप्ता मनीष वर्मा और उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।






