उत्तराखंड जनसंपर्कउत्तराखण्ड

Uttarakhand News: चारधाम यात्रा में 34 श्रद्धालुओं की मौत, केदारनाथ मार्ग पर सबसे ज्यादा 18 ने गंवाई जान…..

उत्तराखंड : चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) के बीच लगातार सामने आ रही तीर्थयात्रियों की मौतों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है. राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) की 9 मई 2026 को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद अबतक कुल 34 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है. सबसे ज्यादा मौतें केदारनाथ यात्रा मार्ग पर दर्ज की गई हैं. यहां 18 यात्रियों ने दम तोड़ा है.

आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा भीड़ केदारनाथ धाम में उमड़ रही है. यही वजह है कि स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी सबसे ज्यादा इसी रूट पर सामने आ रही हैं. रिपोर्ट के अनुसार 22 अप्रैल को कपाट खुलने के बाद से अब तक केदारनाथ धाम में 4 लाख 1 हजार 748 से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. इसी दौरान 18 तीर्थयात्रियों की मौत हुई है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मरने वाले ज्यादातर श्रद्धालु हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर, सांस संबंधी दिक्कत और हाई एल्टीट्यूड सिकनेस जैसी समस्याओं से जूझ रहे थे.

बीते 30 अप्रैल के आंकड़ों के मुताबिक 14 श्रद्धालुओं की मौत हुई थी. केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे. ऐसे में 22 अप्रैल से 30 अप्रैल तक यानी इन 9 दिनों के भीतर केदारनाथ में 8 श्रद्धालुओं की मौत स्वास्थ्य खराब होने की वजह हुई थी. बीते 19 अप्रैल से 30 अप्रैल तक यानी 12 दिनों के भीतर यमुनोत्री धाम में 3 श्रद्धालुओं और गंगोत्री धाम में 1 श्रद्धालु की मौत हुई है. इसी तरह बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे. ऐसे में 23 अप्रैल से 30 अप्रैल तक यानी इन 8 दिनों के भीतर बदरीनाथ धाम में 2 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button