छत्तीसगढ़

CG – कुकुर्दीकला संकुल में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता संपन्न विजेताओं को ब्लॉक स्तर पर मिलेगा मौका पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत दिनांक 19/09/2026 को संकुल केंद्र कुकुर्दीकला में संकुल स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जमुना पैकरा (जनपद सदस्य) प्रभौतिन पैकरा (सरपंच) उपसरपंच उदित साहू एसएमसी अध्यक्ष, अनिशा पैकरा संकुल प्राचार्य, रोहित कुमार प्रजापति सीएसी, धर्मेंद्र कुमार काठे, ईश्वर लाल श्रीवास, शंकर लाल कैवर्त्य, नरेंद्र सिंह, अनिल दास मानिकपुरी, शत्रुहन सूर्यवंशी, दामिनी साहू, संजू पैकरा एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के परिणाम,

कक्षा 1 से 8 वीं तक..

चित्रकला में प्रथम – हेमलता पटेल, कक्षा 4 थी, प्राथमिक शाला उदयबंद।

भाषण में प्रथम – ईशान श्रीवास, कक्षा 5 वीं, पीएम श्री प्राथमिक शाला कुकुर्दीकला

कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक…

चित्रकला में प्रथम – पूर्णिमा पटेल, कक्षा 9 वीं, हाईस्कूल कुकुर्दीकला।

भाषण में प्रथम – विपिन साहू, कक्षा 12 वीं.शिवनाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुकुर्दीकला

बताते चलें कि यह प्रतियोगिता पहले स्कूल स्तर पर आयोजित की गई थी, फिर संकुल स्तर पर हुई। अब चयनित मेधावी विद्यार्थियों को ब्लॉक स्तर पर अपना जलवा दिखाने का मौका मिलेगा।

Related Articles

Back to top button