छत्तीसगढ़

CG – वाकाथन में शामिल हुई महिलाएं, दीदियों को किया सम्मानित…

वाकाथन में शामिल हुई महिलाएं, दीदियों को किया सम्मानित

महिला दिवस पर नारी इन सारी का थीम

जगदलपुर। सुषमा विंग्स ऑफ़ कैंसर सपोर्ट सोसायटी के द्वारा आज सुबह वाकाथन प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस स्पर्धा में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी किरण सिंह देव, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सांसद महेश कश्यप, शहर के महापौर संजय पाण्डे, सभापति नगर निगम खेमसिंह देवांगन, पार्षद निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां दंतेश्वरी के छाया चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर किया गया। साथ ही महिलाओं ने मुद्रा डांस व जुंबा डांस भी मंच के माध्यम से प्रस्तुत किया। स्पर्धा को 2 वर्गों में बांटा गया था। कुल 3 किलोमीटर की यह वाकाथन रही। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पिछले तीन सालों से सुषमा विंग्स के सदस्य मैराथन दौड़ का आयोजन करवा रहे हैं।

इस बार मैराथन की जगह वाकाथन का आयोजन किया गया है। जिसमें 500 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। वहीं 50 स्वच्छता दीदी भी इसमें शामिल हुई। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, सांसद महेश कश्यप, महापौर संजय पांडे सहित सभी अतिथियों ने झंडा दिखाकर इसका शुभारंभ किया। वाकाथन में शामिल ग्रुप ए से कुसुम को प्रथम पुरस्कार नौ हजार रुपए की नगद राशि से पुरस्कृत किया गया। द्वितीय पुरस्कार के रूप में 7 हजार रुपए उर्मिला मौर्य व तृतीय पुरस्कार के रूप में 5 हजार रुपए सफल प्रतिभागी सुरेखा को दिया गया। वहीं बी ग्रुप से प्रथम पुरस्कार अमरवती मंडावी, द्वितीय पुरस्कार सीमा आचार्य, तृतीय पुरस्कार शिलेन्द्री को दिया गया।

इसके साथ ही अन्य सांत्वना पुरस्कार में इलावती, सोनू चांडक, रचना जैन, रेखा मोदी, रश्मि बत्रा, सरिता पाण्डे ने बाजी मारी। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी बलीराम बघेल, सीएमएचओ संजय बसाक, सिविल सर्जन डॉ संजय प्रसाद, डॉ आरबीपी गुप्ता, डॉ प्रदीप पाण्डे, डॉ सरिता थॉमस, डॉ उषा शुक्ला, श्रीपाल जैन, उर्मिला आचार्य, वीनू हिरवानी, मकसूदा हुसैन, करमजीत कौर, शशि गुप्ता, सुनीता बोथरा, वंदना बख़्शी, विमल बोथरा, सोनल बत्रा,सोनिया, नीला पांडे, प्राचीन बत्रा, नैनासिंह धाकड,विवेक सोनी, अन्नू शर्मा, रीना कोटक, सुनीता पॉल, विवेक जैन, अनिल लुक्कड़ सहित समिति के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button