CG – जगदलपुर रेलवे कॉलोनी स्कूल में योग जागरूकता कार्यक्रम, योगाचार्य सुनील मिश्रा ने कराया योगाभ्यास…

जगदलपुर रेलवे कॉलोनी स्कूल में योग जागरूकता कार्यक्रम, योगाचार्य सुनील मिश्रा ने कराया योगाभ्यास
जगदलपुर। विश्व योग दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रेलवे कॉलोनी में योग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों को योग के शारीरिक व मानसिक लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य श्री लाल वर्मा ने योगाचार्य सुनील मिश्रा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत कर किया। अपने संबोधन में प्राचार्य वर्मा ने कहा कि योग केवल शरीर ही नहीं, मन को भी स्वस्थ, शांत और सशक्त बनाता है। उन्होंने सभी से योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।
योगाचार्य सुनील मिश्रा ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराते हुए उनके सही तरीके, महत्व और स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही विकसित भारत की नींव हैं। साथ ही स्वदेशी अपनाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।



