छत्तीसगढ़

CG के 2 मजदूरों की कश्मीर में हत्या:आतंकियों ने नाम पूछकर हिंदुओं की पहचान की, फिर गोली मारी….

डेस्क : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आतंकियों ने पहले मजदूरों की पहचान पूछी और नाम जानने के बाद हिंदुओं को अलग कर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर गहरा दुख जताया है।”

“अधिकारियों के अनुसार, हमला कुलगाम से करीब 20 किलोमीटर दूर केलाम में हुआ। मारे गए युवक की पहचान दीपक रात्रे (24) और भूपेंद्र (28) के रूप में हुई है। जो कि सांरगढ़ और सक्ती जिले के बताए जा रहे हैं। सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा बल घटना स्थल की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चला रही है।”

“पुलिस के मुताबिक, यह हमला पहलगाम की तर्ज पर हुआ है। शुरुआती जांच में सामने आया कि आतंकियों ने पहले प्रवासी मजदूरों के नाम पूछे। फिर दो हिंदुओं को समूह से अलग कर नजदीक से गोली मार दी।”

“घटना के समय वहां कई प्रवासी मजदूर मौजूद थे, लेकिन हिंदू सिर्फ यही दोनों थे। आतंकी हमले की खबर के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। वहीं पुलिस की गाड़ियां आतंकियों की तलाश में जुट गई हैं।”

Related Articles

Back to top button