मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

CG – नगर पंचायत अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष पद पर भी कांग्रेस का कब्जा : बस्तर में कांग्रेस का अभेद्य किला कायम : उपाध्यक्ष चुनाव में भी मारी बाजी…

बस्तर में कांग्रेस का अभेद्य किला कायम : उपाध्यक्ष चुनाव में भी मारी बाजी

नगर पंचायत अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष पद पर भी कांग्रेस का कब्जा

जगदलपुर। बस्तर नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने अपनी मजबूत पकड़ एक बार फिर साबित कर दी है। अध्यक्ष पद जीतने के बाद अब उपाध्यक्ष चुनाव में भी कांग्रेस ने जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशी अनिल परिहार ने उपाध्यक्ष पद पर 9 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा प्रत्याशी समीर मिश्र को 7 मत ही मिले। इस तरह दो मतों से कांग्रेस प्रत्याशी अनिल परिहार की विजय सुनिश्चित हुई।

भाजपा की रणनीति विफल, कांग्रेस का गढ़ अटूट

भाजपा ने चुनाव जीतने की पूरी कोशिश की, लेकिन बस्तर में कांग्रेस की एकजुटता के सामने उनकी रणनीति असफल रही। नगर पंचायत में कुल 8 पार्षदों के साथ कांग्रेस पहले से ही मजबूत स्थिति में थी और उपाध्यक्ष पद के लिए भी पार्टी ने अपनी एकता बनाए रखी।

चुनाव की दो बार बदली गई तारीख, फिर भी कांग्रेस नहीं डगमगाई

भाजपा द्वारा कई रणनीतियाँ अपनाई गईं, यहां तक कि चुनाव की तारीख भी दो बार बदली गई, लेकिन कांग्रेस पार्षदों को तोड़ने में भाजपा नाकाम रही। अंततः कांग्रेस ने उपाध्यक्ष चुनाव में भी अपनी मजबूती का परिचय देते हुए जीत हासिल की।

आने वाले चुनावों में कांग्रेस के हौसले बुलंद

बस्तर में कांग्रेस की यह जीत संगठन की दृढ़ता और नेतृत्व की क्षमता को दर्शाती है। इस सफलता से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल और ऊँचा हुआ है, जिससे आगामी चुनावों में भी पार्टी को लाभ मिल सकता है।

CG – मानव अधिकार के प्रकरणों से संबंधित मामलों हेतु ली समीक्षा बैठक : राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे बस्तर…

राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे बस्तर

मानव अधिकार के प्रकरणों से संबंधित मामलों हेतु ली समीक्षा बैठक

विभिन्न संस्थानों का किया निरीक्षण, महारानी अस्पताल की ओपीडी पर्ची हेतु संचालित आभा एप की सराहना

जगदलपुर। राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष श्री गिरधारी नायक अपने एक दिवसीय बस्तर जिले के प्रवास जगदलपुर पहुंचे। बुधवार को राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष श्री नायक ने स्थानीय विश्राम गृह के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री हरिस एस, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिंहा की मौजूदगी में जिला स्तरीय अधिकारियों से लंबित दण्डाधिकारी जांच प्रकरणों की संख्या, विगत 05 वर्ष में पुलिस अभिरक्षा में हुई मृत्यु संबंधित प्रकरणों, विचाराधीन -दंडित बंदियों की मृत्यु से संबंधित प्रकरण, केन्द्रीय जेल जगदलपुर में निरूद्ध कैदियों की बीमारी की ईलाज की व्यवस्था, कैदियों के आत्महत्या के प्रकरण या कैदियों द्वारा जानबूझकर स्वयं को नुकसान पहुँचाने और आत्महत्या के प्रयासों को कम करने के संबंध में जानकारी, किशोर न्याय अधिनियम के तहत संचालित बाल संप्रेक्षण गृह व बालगृह के बच्चों के देखरेख, शिक्षण एवं संरक्षण की व्यवस्था, जिले में संचालित शासकीय प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक हॉस्टल की बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा विभाग से एकल शिक्षकीय, लापता लोगों के प्रकरण, वृद्धाश्रम में वृद्धजनों की संख्या एवं उनके सुविधा, आवारा-पागल स्वान की रोकथाम के लिये की गई कार्यवाही, ट्रक चालकों के मानवाधिकारों का हनन रोकने के संबंध में उनके पंजीकरण, स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र के संबंध में की जा रही कार्यवाही, नेत्र संबंधी आघात रोकने के प्रयासों की जानकारी,कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों की पहचान, उपचार, पुनर्वास और भेदभाव के उन्मूलन के संबंध में, बंधुआ मजदूरी प्रणाली (उन्मूलन) अधिनियम, 1976 के पालन में बंधुआ मजदूरों की पहचान, स्वतंत्रता और पुनर्वास के संबंध में और नगर निगम, नगर पंचायतों द्वारा सफाई कर्मियों को प्रदाय की जाने वाली सामग्री हैंड ग्लाव्स, सुरक्षात्मक उपकरण आवश्यक दवाईयां वितरण के सम्बन्ध में चर्चा किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को पूरा विवरण बनाकर जानकारी साझा करने के निर्देश दिए।

बैठक के उपरांत राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष श्री नायक ने महारानी जिला अस्पताल की सभी सेवाओं का निरीक्षण किया, जिसमें ओपीडी, आपातकालीन चिकित्सा सेवा, शिशु वार्ड, प्रसूति वार्ड, दवाइयों का भंडारण कक्ष, मनोपचार केंद्र,अंबक केंद्र का निरीक्षण किए। निरीक्षण के दौरान महारानी अस्पताल द्वारा आभा एप के माध्यम से ओपीडी पर्ची काटने की प्रणाली की श्री नायक ने सराहना की। इसके बाद अध्यक्ष श्री नायक भगत सिंह स्कूल के निरीक्षण में पहुंचे जहां सातवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों से उनके पाठ्य पुस्तक से संबंधित सवाल पूछते और पुस्तक का अध्यापन करवाया। साथ मध्याह्न भोजन की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था का अवलोकन किया। आयोग के सदस्यों ने नकटी सेमरा स्थित वृद्ध आश्रम में वृद्ध जनों से मुलाकात कर उनको दी जा रही सुविधाओं के सम्बन्ध में चर्चा किए। इसके अलावा आड़ावाल स्थित लाइवलीहुड कॉलेज में संचालित विभिन्न कौशल विकास के कार्यक्रम का जायजा लिया।

इसके उपरांत वृंदावन कालोनी स्थित बाल संप्रेषण गृह का भी निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं और दी जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया। साथ ही कोतवाली थाना का भी जायजा लिया और पुलिस विभाग द्वारा की जा रही सुरक्षा व्यवस्था तथा आम जनता को दी जा रही सेवाओं का निरीक्षण किया। कार्यक्रम के अंत में केंद्रीय जेल का निरीक्षण कर बंदियों से जेल की व्यवस्था, कैदियों की समस्याओं के संबंध में बंदियों से चर्चा किए। जेल में कैदियों द्वारा तैयार की जा रही विक्रय योग्य समानों का भी अवलोकन कर कैदियों से काम के बदले पारिश्रमिक मिलने की जानकारी ली। उन्होंने जेल परिसर में की जा रही विकास कार्य का भी संज्ञान लिया।

निरीक्षण दौरे में अपर कलेक्टर सी पी बघेल, जेल अधीक्षक एस एस राय, अति. पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग, सीएसपी आकाश, श्रीमाल, राज्य मानव अधिकार आयोग के मनीष मिश्रा सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

CG – राजा प्रवीरचंद्र भंजदेव की पुण्यतिथि 25 मार्च को : महापौर ने राजवंश के समाधि स्थलों की सुध ली और प्राचीन मठों की साफ सफाई के दिए निर्देश…

राजवंश के समाधि स्थलों की सुध ली महापौर ने

राजा प्रवीरचंद्र भंजदेव की पुण्यतिथि 25 को

प्राचीन मठों की साफ सफाई के दिए निर्देश

जगदलपुर। बस्तर राजवंश के समाधि स्थल को धरोहर के रूप में सहेजने संवारने की ओर नए महापौर संजय पाण्डे ने कदम बढ़ाए हैं। 25 मार्च को बस्तर के महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव की पुण्यतिथि मनाई जाएगी। उसके पहले ही राजपरिवार के पूर्वजों के मठों के आस पास साफ सफाई के निर्देश निगम अमले को मेयर संजय पाण्डे ने दिए हैं।

चहारदीवारी के चारों तरफ़ गंदगी पसरी देख महापौर ने उसे साफ़ करने तथा बाउंड्री में रंग रोगन कर उस स्थल को सुरक्षित करने के निर्देश दिये। बाउंड्री के अंदर जो कब्ज़े हुए हैं उसे तत्काल हटाने का भी आग्रह वहाँ के स्थानीय लोगों को किया गया है। मठों एवं समाधि स्थलों में किसी प्रकार की छेड़-छाड़ न हो इस सम्बंध में भी महापौर ने निर्देशित किया है।

जगदलपुर के विजय वार्ड में इंद्रावती नदी के किनारे कई प्राचीन राज मठ हैं। जो की बस्तर राज परिवार के दिवंगत सदस्यों के समाधि स्थल हैं। इंद्रावती नदी किनारे बस्तर राजपरिवार एवं कुंवर परिवार के पूर्वजों के कई मठ हैं जो अलग अलग काल में बनाए गए हैं। इनमें महाराजा रूद्रप्रताप देव, महारानी प्रफुल्ल कुमारी देवी, महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव, महाराजा विजयचंद्र भंजदेव महाराजा भरतचंद्र भंजदेव आदि के मठ भी शामिल हैं।

इन मठों के समीप 22 सीढ़ियां बनी हुई हैं जो इंद्रावती नदी में जाने के लिए उपयोग की जाती रही हैं। इस मठ के निकट बाहरी मठ का निर्माण किया गया था। इनका निर्माण राजा भैरम देव द्वारा कराया गया है। इन मठों का निर्माण वर्तमान राजमहल की उत्तरी दिशा में अलग अलग स्थानों पर किया गया है। स्व. राजा प्रवीरचंद्र भंजदेव का मठ भी वहीं पर स्थित है। महापौर संजय पाण्डे ने निगम अमले के साथ उक्त स्थल का दौरा एवं निरीक्षण किया।

उन्होंने निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन और पूरी टीम के साथ मिलकर राजपरिवार के मठ को बस्तर की धरोहर के रूप में जल्द संवारने और सहेजने के निर्देश दिए। वार्ड और समाधि स्थल की साफ सफाई पुण्यतिथि के बाद भी नियमित रुप से कराने हेतु कहा। महापौर संजय पाण्डे सुबह से ही इस व्यवस्था में जुटे रहे। महापौर संजय पांडे की मंशा है कि महराज प्रवीरचंद्र भंजदेव की पुण्यतिथि को एक ऐतिहासिक पर्व के रूप में मनाया जाए। इस संबंध में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं महाराजा कमल चंद भंजदेव जी से भी सलाह मशवरा करेंगे।

उनके साथ पार्षद निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, शेख जाहिद हुसैन योगेश सिंह ठाकुर, वीरेंद्र शर्मा, नरेंद्र गुप्ता, सोनसिंह पटेल, चंदन तिवारी, गंगोत्री चंद्रवंशी, हीरामनी कोर्राम, संतोष बघेल, बुधराम पटेल, मोहन सेठिया, मनोज ठाकुर सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

CG – 23 मार्च को कानपुर में शहीद हेमू कालानी जन्मोत्सव कार्यक्रम के होंगे विशेष अतिथि : प्रख्यात देशभक्त संत साईं जलकुमार मसंद साहिब का दिल्ली में हुआ भव्य सम्मान…

प्रख्यात देशभक्त संत साईं जलकुमार मसंद साहिब का दिल्ली में हुआ भव्य सम्मान

सिंधी समाज दिल्ली ने गौ प्रतिष्ठा अभियान में अपना सक्रिय सहयोग करने का दिया भरोसा

23 मार्च को कानपुर में शहीद हेमू कालानी जन्मोत्सव कार्यक्रम के होंगे विशेष अतिथि

रायपुर / दिल्ली। रायपुर निवासी सिंधी समाज के प्रख्यात देशभक्त संत साईं जलकुमार मसन्द साहिब के दिल्ली पधारने पर पूज्य सिंधी पंचायत झूलेलाल धाम अशोक विहार, भारतीय सिंधु सभा दिल्ली प्रांत, इंडस सिंधु आर्गेनाइजेशन आदि संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष बैठक आयोजित कर उनका भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली सिंधी समाज के वरिष्ठ नेता, विख्यात सिंधी पंचायत झूलेलाल धाम, अशोक विहार के अध्यक्ष लखमीचन्द मकरानी ने की। कार्यक्रम के संयोजक विश्व सिंधी सेवा संगम के अंतरराष्ट्रीय डायरेक्टर भरत वतवाणी रहे।

इस अवसर पर पूज्यपाद साईं मसन्द साहिब ने भारत के पूज्यपाद चारों शंकराचार्यों‌ के नेतृत्व व मार्गदर्शन में कार्यरत परम धर्म संसद १००८ द्वारा पिछले दो वर्षों से चलाये जा रहे गौ प्रतिष्ठा आंदोलन के महत्व एवं उसकी आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। परम धर्म संसद १००८ भारत सहित कुल एक सौ देशों के धार्मिक और सामाजिक शीर्षस्थ विभूतियों का समूचे विश्व के हिन्दू समाज के लिए एक मार्गदर्शक संगठन है। पूज्यपाद साईं जलकुमार मसन्द साहिब इस अंतरराष्ट्रीय हिन्दू संगठन के संगठन मंत्री हैं। वे दिल्ली में आयोजित परम धर्म संसद की बैठक में शामिल होने दिल्ली पधारे थे।

साईं मसन्द साहिब ने जानकारी दी कि वे करीब तेरह वर्षों से देश के पूज्यपाद शंकराचार्यों एवं अन्य महान संतों के सहयोग से देश में सनातन वैदिक सिद्धांतों पर आधारित शासन स्थापित करवाकर भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने का अभियान चला रहे हैं। *वे आगामी 23 मार्च को अमर शहीद हेमू कालानी के जन्मदिवस के अवसर पर कानपुर के सिंधु इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार एवं हेमू कालानी मेमोरियल शिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर अपना आशीर्वाद देंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत की बहादुर बेटी, अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के सकुशल पृथ्वी पर लौटने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी…

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत की बहादुर बेटी, अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स एवं अन्य साथियों को अपनी 9 महीने की लंबी यात्रा पूर्ण कर सकुशल पृथ्वी पर लौटने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण हैं, सुनीता विलियम्स की यह यात्रा विज्ञान के साथ-साथ नारी शक्ति और धैर्य की विजय है।

सीएम डॉ मोहन यादव ने सुनीता विलियम्स को दी बधाई, कहा- "आपकी यह यात्रा  विज्ञान के साथ नारी शक्ति और धैर्य की विजय है" mp cm dr mohan yadav  congratulated sunita williams

यह अभूतपूर्व कीर्तिमान अंतरिक्ष जगत के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगा। भावी पीढ़ियों और खगोल शास्त्र के क्षेत्र में शोध के लिए उनकी यह यात्रा स्वर्णिम मार्ग प्रशस्त करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत की बेटी सुनीता विलियम्स के सकुशल लौटने से रंगपंचमी का आनंद और अधिक बढ़ गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया को जारी संदेश में यह भाव व्यक्त किए।

CG – विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर निकली जागरूकता रैली, महापौर ने दिखाई हरी झंडी…

विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर निकली जागरूकता रैली

महापौर ने दिखाई झंडी

जगदलपुर। विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर आज सुबह महारानी अस्पताल से जागरूकता रैली निकाली गई।

रैली को महापौर संजय पाण्डे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए रैली वापस जिला चिकित्सालय पहुंची।

संजय पाण्डे ने कहा नियमित दांतों की सफाई करनी चाहिए। रात को सोने से पहले ब्रश करना न भूलें। हर 2 माह में अपना टूथब्रश बदलना चाहिए। समय समय पर अपने दांतों की नियमित जांच व सफाई करानी चाहिए।

उन्होंने रैली के द्वारा घर घर तक जागरूकता पहुंचाने के लिए पुरी टीम को बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा स्वास्थ्य विभाग की टीम जागरूकता का जो संदेश दे रहे हैं उसमें सभी सफल हों।

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ संजय प्रसाद, कौशिक शुक्ला, पंकज आचार्य, धर्मेंद्र चौहान, विवेक जैन, गोविंद वर्मा, गौतम कुमार आदि उपस्थित रहे।

वेशभूषा पर भी बहुत सी चीजें निर्भर करती हैं – बाबा उमाकान्त महाराज

वेशभूषा पर भी बहुत सी चीजें निर्भर करती हैं – बाबा उमाकान्त महाराज

साधना में देवताओं का दर्शन करने पर शुरू हुई वस्त्रों की परंपरा

उज्जैन। परम सन्त बाबा उमाकान्त महाराज ने बताया कि वेशभूषा का भी प्रभाव पड़ता है। वेशभूषा किसे कहते हैं? पहनावा। जो बच्चियां या महिलाएं छोटे कपड़े पहनती हैं, उन्हें देखकर क्या वे लक्ष्मी जैसी प्रतीत होती हैं या सती सीता जैसी? यह तो निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता। लेकिन जो साधारण और मर्यादित वस्त्र पहनती हैं, सिर ढके हुए होती हैं या पारंपरिक भारतीय वेशभूषा, जैसे धोती, धारण करती हैं, वे देखने में अधिक सभ्य और सौम्य लगती हैं, लक्ष्मी जैसी प्रतीत होती हैं, और वैसी ही की तो पूजा होती है। जब कोई पीले या लाल वस्त्र धारण करता है, तो लोग उसे धार्मिक, महात्मा या किसी विशेष आध्यात्मिक व्यक्तित्व के रूप में देखने लगते हैं; भाव लोगों का उनके प्रति अलग हो जाता है। तो वेशभूषा पर भी बहुत सी चीज निर्भर करती है।

आजकल काले रंग का प्रचलन बहुत अधिक बढ़ गया है।

साथ का भी प्रभाव पड़ता है। अब मान लीजिए, आपका काला कपड़े पहनने वाले का ही साथ हुआ, तो वह यही कहेगा कि काले कपड़े का कोई असर नहीं होता, न ही भूत-प्रेत प्रभावित करते हैं, न ही बुरी नजर लगती है, बस काला ही पहनो। आजकल काले रंग का प्रचलन बहुत अधिक बढ़ गया है, जिसे देखो वही काले कपड़े पहन रहा है।

कैसे हुई वस्त्रों की शुरुआत ?

काला, पीला, नीला और लाल कपड़ा—ये सभी देवताओं के वस्त्र माने जाते हैं। शुरू में तो वस्त्र था ही नहीं, कपड़ा बनता ही नहीं था। शुरू में तो लोग जब जन्में थे तो एक जैसे ही सब थे, उनको मालूम ही नहीं था कि वस्त्र भी कोई चीज होती है। फिर थोड़ी सी जब उन्होंने साधना की और अंतर में देवताओं को देखा कि देवता बिना वस्त्र के नहीं रहते, बल्कि विशेष रंग के वस्त्र धारण करते हैं, तो उन्होंने भी उसी तरह का वस्त्र पहनने का विचार किया। जो जिस लोक तक पहुंचा और जिस देवता का दर्शन किया, उसने वैसा ही वस्त्र धारण करने की इच्छा की। हालांकि, उस वक्त पर कपड़ा उपलब्ध नहीं था, इसलिए लोग पेड़ों की पत्तियों और छालों को शरीर पर लपेटने लगे। फिर कपड़ा जब चला, तो जैसा साधकों ने अपने अनुभवों के आधार पर लिखा कि गणेश जी लाल वस्त्र धारण करते हैं, विष्णु जी पीले वस्त्र पहनते हैं, और शनि देव काले वस्त्र धारण करते हैं, उसी आधार पर यह रंग वाले कपड़े बनते चले गए।

CG IAS Promotion: सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश,इन IAS को मिली प्रोफार्मा पदोन्नति,अतिरिक्त मुख्य सचिव बने…

CG IAS Promotion: छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी गौरव द्विवेदी और उनकी पत्नी मनिंदर कौर द्विवेदी को प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है। यह पदोन्नति उन्हें प्रमुख सचिव से अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया है।

गौरव द्विवेदी इस समय केंद्र सरकार के अधीन प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के पद पर कार्यरत हैं। वहीं, मनिंदर कौर द्विवेदी केंद्रीय कृषि विभाग के एक उपक्रम में प्रबंध निदेशक (MD) हैं। प्रोफार्मा पदोन्नति का नियम उन अधिकारियों पर लागू होता है, जो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत होते हैं।

1995 बैच के आईएएस अधिकारी हैं गौरव द्विवेदी और मनिंदर कौर द्विवेदी

गौरव द्विवेदी और मनिंदर कौर द्विवेदी 1995 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। 2021 में भारत सरकार ने 43 आईएएस अधिकारियों को एडिशनल सेक्रेटरी (Additional Secretary) पद के लिए इम्पैनल किया था। इस सूची में छत्तीसगढ़ कैडर से केवल गौरव द्विवेदी और उनकी पत्नी मनिंदर कौर द्विवेदी के नाम शामिल थे।

छत्तीसगढ़ में 1995 बैच के केवल दो ही आईएएस अधिकारी थे और दोनों ही अब उच्च पदों पर कार्यरत हैं। गौरव द्विवेदी की गिनती तेज-तर्रार और अनुभवी अधिकारियों में होती है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है और वर्तमान में केंद्र में अहम जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

CG – कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी एवं वरिष्ठ नेताओं की बैठक संपन्न…

कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी एवं वरिष्ठ नेताओं की बैठक संपन्न

रायपुर। कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी एवं वरिष्ठ नेताओं की बैठक छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं प्रभारी सचिव एस.ए. संपत कुमार, जरिता लेतफलांग, विजय जांगिड़ की उपस्थिति में संपन्न हुई।

बैठक में एआईसीसी द्वारा संगठनात्मक मजबूती के लिए दिये गये दिशा-निर्देश पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आगामी माह की कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा की गयी।

केंद्रीय एजेंसियों-सीबीआई, ई.डी., आई.टी. के दुरुपयोग के खिलाफ आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गयी।

राज्य भाजपा सरकार के 15 माह के कार्यकाल की विफलताओं, वादाखिलाफी को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की गयी।

बैठक में पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, एआईसीसी सचिव राजेश तिवारी, एआईसीसी सचिव एवं विधायक देवेन्द्र यादव, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, सांसद पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे, पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर, पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया, पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व मंत्री गुरू रूद्र कुमार, पूर्व मंत्री प्रेमसाय सिंह, अमरजीत भगत, उमेश पटेल, अमितेश शुक्ल, पूर्व सांसद छाया वर्मा, पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा, पूर्व विधायक अरूण वोरा, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र तिवारी, शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय, कांग्रेस सेवादल प्रमुख अरूण ताम्रकार उपस्थित थे।

CG – ग्राम बंधनपुर की एक महिला किसान ने हल्का पटवारी पर भूमि के मूल नक्शे में छेड़छाड़ करने का लगाया गंभीर आरोप, आवेदिका ने कलेक्टर जनदर्शन में लगाई न्याय की गुहार…

हल्का पटवारी द्वारा नक्शा छेड़छाड़ का आरोप, आवेदिका ने कलेक्टर जनदर्शन में लगाई न्याय की गुहार!

धरमजयगढ। धरमजयगढ के राजस्व विभाग कापू क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पर ग्राम बंधनपुर की एक महिला किसान ने हल्का पटवारी पर भूमि के मूल नक्शे में छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया है। आवेदिका के अनुसार, महिला किसान कलावती कुर्रे निवासी बंधनपुर उसकी कृषि भूमि खसरा नंबर 02, कुल रकबा 0.7310 हेक्टेयर, जो वर्षों से उसके नाम पर राजस्व अभिलेखों में दर्ज है, उसमें अनधिकृत रूप से बदलाव किया गया है।

वहीं आवेदिका का कहना है, कि उसकी भूमि मुख्य सड़क से लगी हुई है, जिसमें खसरा नंबर 164/2 सड़क से सटा हुआ था और खसरा नंबर 164/1 ऊपर की ओर स्थित था। लेकिन हल्का पटवारी ने उसकी जानकारी और सहमति के बिना मूल नक्शे में छेड़छाड़ कर दी। आरोप है कि पटवारी ने खसरा नंबर 164/1 की भूमि को आवेदिका की भूमि पर दर्शा दिया और नक्शे में बदलाव कर दिया। इस प्रक्रिया में खसरा नंबर 164/2 को 164/1 के स्थान पर दर्शाते हुए नक्शा दुरुस्ती कर दिया गया, जो कि अवैध और शून्य है।

आवेदिका ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि उसकी भूमि का नक्शा पुनः पूर्ववत किया जाए और उसे न्याय दिलाया जाए। इसके लिए उन्होंने कलेक्टर जनदर्शन में भी आवेदन दिया है। अब यह देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों का कहना है, उनके हल्का पटवारी का कार्यशैली बिल्कुल सही नहीं है, पटवारी अपने स्वार्थ के लिए किसानों के नक्शे भुमियों पर छेड़छाड़ करते रहते हैं, और सुधार करने के बहाने कमाई का जरिया बना लिये हैं। और इसी तरह के लगातार मामले आने पर कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत किया गया है। वहीं आगे उन्होंने कहा कि समय रहते उचित समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। (आगे की और अपडेट के लिए बने रहें…!)