छत्तीसगढ़

CG – विवाहिता की संदिग्ध मौत : मायके पक्ष ने पति समेत ससुराल वालों पर लगाए ये आरोप, जांच में जुटी पुलिस……

बिलासपुर। दयालबंद क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत हुई है। मृतका के मायके पक्ष ने पति, सास-ससुर सहित परिवार के अन्य सदस्यों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के ग्राम मधुपुर निवासी अखिलेश कुमार ने बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह से शिकायत की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उनकी बहन अदिति मौर्या की शादी 2019 में बिलासपुर के दयालबंद निवासी रविकांत मौर्या के साथ हुई थी। मृतिका का एक डेढ़ साल का बच्चा भी है।

शिकायत के अनुसार शादी के बाद से ही अदिति को घरेलू हिंसा और प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था। परिजनों का आरोप है कि अदिति अक्सर अपने पति और ससुराल पक्ष से जान का खतरा होने की बात कहती थी।

आरोप है कि बीते 23 जून को अदिति के साथ मारपीट की गई, जिसके बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने की कोशिश की गई और शव को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका के भाई ने पति रविकांत मौर्या, सास-ससुर, ननद पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने सभी आरोपियों को तत्काल हिरासत में लेकर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button