Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG- खाकी पर दाग! नशे में धुत मिले ASI और आरक्षक, राइफल भी छोड़ी लावारिस…..

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से पुलिसकर्मियों की लापरवाही का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ASI और आरक्षक कथित तौर पर शराब के नशे में धुत नजर आ रहे हैं। वहीं, पास में उनकी इंसास राइफल भी लावारिस हालत में पड़ी दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, ASI और आरक्षक शराब के नशे में प्रतीक्षा बस स्टैंड के पास नशे में चित पड़े मिले। बताया जा रहा है कि दोनों पुलिसकर्मी दुर्ग जिले में पदस्थ है और दुर्ग से कैदी लेकर अंबिकापुर जेल में शिफ्ट करने आए थे।

स्थानीय लोगों ने जब दोनों पुलिसकर्मियों को नशे में धुत्त पड़े देखा, तो उन्होंने इसकी जानकारी बस स्टैंड चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लावारिस हालत में पड़े इंसास राइफल को अपने कब्जे में लिया। मामले की गंभीरता को देख वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया है।

वहीं दोनों पुलिसकर्मीयों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि ASI और आरक्षक शराब के नशे में पूरी तरह से धुत्त पड़े हुए हैं। वहीं उनका इंसास राइफल भी लावारिस हालत में पड़ा है।

Related Articles

Back to top button