Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG- तलाशी के दौरान मिला मौत का सामान, नक्सली डंप से टिफिन IED समेत कई विस्फोटक बरामद…..

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान जवानों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र में नक्सलियों का छिपाया गया विस्फोटकों का जखीरा हाथ लगा है। नक्सल डंप से टिफिन आईईडी, यूबीजीएल राउंड समेत अन्य सामग्री बरामद किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ नक्सल मुक्त घोषित होने के बाद से लगातार जंगलों में माओवादियों डंप की तलाश की जा रही है। इसी कड़ी में मैनपुर थाना क्षेत्र के कुल्हाड़ीघाट, कठवा, गंवरमुड़ के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। कार्रवाई में सीआरपीएफ की 65वीं बटालियन और जिला पुलिस बल की संक्युत टीमें शामिल रहीं।

टिफिन आईईडी, UBGL राउंड समेत कई सामान बरामाद

अभियान के दौरान के पास गोवरमुंडा में एक पुलिया के नजदीक संदिग्ध सामग्री मिलने पर इलाके की घेराबंदी कर तलाशी ली गई। इस दौरान नक्सल डंप मिला, लेकिन संभावित खतरे को देखते हुए सीआरपीएफ की बम खोज एवं निष्क्रियकरण दस्ते (बीडीएस) को बुलाया गया। बीडीएस ने जांच में जमीन के नीचे कई सामान बरामद किए. इनमें 2.5 किलोग्राम वजन की एक टिफिन आईईडी, चार यूबीजीएल राउंड, दो मीटर कोडेक्स वायर, 15 खाली खोखे, दवाइयां और रोजमर्रा के उपयोग का सामान शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि संभावित सुरक्षा जोखिम के मद्देनजर निर्धारित एसओपी और सुरक्षा उपायों के साथ टिफिन आईईडी और चारों यूबीजीएल राउंड को घटनास्थल पर ही नियंत्रित विस्फोट के साथ नष्ट कर दिया गया। सीआरपीएफ की 65वीं बटालियन ने क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए नक्सल विरोधी अभियानों को निरंतर जारी रखने की बात कही है।

Related Articles

Back to top button