छत्तीसगढ़

CG – नवविवाहिता ने की आत्महत्या : पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश, मायके पक्ष ने लगाए ये आरोप…..

सरगुजा। अंबिकापुर जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र से आत्महत्या का मामला सामने आया है। जहां एक नवविवाहिता ने पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। वहीं मायके वालों का आरोप है कि ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर उनकी बेटी ने फांसी लगाई है। मौके पर दोनों पक्षों के बीच विवाद और मारपीट की स्थिति भी बन गई।

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान सीमा यादव के रूप में हुई है। करीब चार साल पहले उसकी शादी देवगढ़ निवासी सतीश यादव से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही सीमा को पति, देवर, सास और ससुर द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। प्रताड़ना से परेशान होकर सीमा ने गांव के पास एक विशाल पेड़ पर चढ़कर फांसी लगा ली।

मायके पक्ष का आरोप है कि मृतका के शरीर पर मारपीट के चोट के निशान भी मिले हैं, जिससे उसके साथ शारीरिक प्रताड़ना की आशंका जताई जा रही है। परिजनों का कहना है कि सीमा अपने साथ हो रही प्रताड़ना की जानकारी देती थी, लेकिन सामाजिक बदनामी के डर से उसके पिता उसे समझाते रहे कि बेटी सब ठीक हो जाएगा, सहन कर लो।

घटना की सूचना मिलते ही उदयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों के आरोपों के आधार पर सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button