धमतरीनगरी

CG – सुनसान सड़क पर खूनी खेल,मछली कारोबारी पर जानलेवा हमला! 4-5 बदमाशों ने घेरकर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार..!

छत्तीसगढ़ धमतरी जिले से देर रात की बड़ी खबर सामने आई है। नगरी-गरियाबंद मार्ग पर मछली कारोबारियों पर हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर लूट की कोशिश की। इस वारदात में एक कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा किसी तरह जान बचाकर भाग निकला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना शनिवार रात नगरी-गरियाबंद मार्ग स्थित गोरेगांव सड़क की है। जानकारी के मुताबिक, सिहावा के एमएफ फिश के संचालक दो कारोबारी गरियाबंद से व्यापार कर लौट रहे थे। तभी रास्ते में 4 से 5 अज्ञात युवकों ने उन्हें रोककर चाकू से हमला कर दिया। हमले में एक कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा।

घायल कारोबारी को तत्काल नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के पीछे लूटपाट की कोशिश या पुरानी रंजिश जैसे कई पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक हमले की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही नगरी पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारण और आरोपियों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी..फिलहाल पुलिस आसपास के क्षेत्र में आरोपियों की तलाश कर रही है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button