छत्तीसगढ़

CG – कृषि विभाग का छापा, तीन दुकानें सील, दो दर्जन से ज्यादा नमूने जांच के लिए भेजे, करवाई से कारोबारियों में मचा हड़कंप……

जशपुर। किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद उपलब्ध कराने और उर्वरकों की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर के निर्देश पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन दुकानों को सील कर दिया है। साथ ही दो दर्जन से ज्यादा नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। कृषि विभाग के इस कार्रवाई से उर्वरक कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

पिछले कुछ सालों में खाद की कृत्रिम कमी, नकली बीज, अधिक कीमतों पर बिक्री और अवैध भंडारण जैसी शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने पत्थलगांव क्षेत्र में खाद-बीज विक्रेताओं के यहां ताबड़तोड़ औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई।

जिसके बाद अधिकारियों ने दो दर्जन से अधिक उर्वरक के नमूने लेकर उन्हें परीक्षण के लिए रायपुर स्थित प्रयोगशाला भेज दिया। वहीं अनियमितता और अवैध भंडारण की आशंका पर तीन दुकानों को सील कर दिया गया है। विभाग की इस कार्रवाई से खाद-बीज कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button