छत्तीसगढ़

CG – धीरे-धीरे रे मना, धीरे सब कुछ होय माली सींचे सौ घड़ा ऋतु आए फल होय संत कबीर के 629वें प्रकट्य दिवस पर पाली में दिखा आस्था का सैलाब बाजे गाजे के साथ निकली भव्य शोभायात्रा पढ़े पूरी ख़बर

0 होनहार विद्यार्थी और युवा समाजसेवी हुए सम्मानित.

कोरबा//संत शिरोमणि सतगुरु कबीर साहेब के 629वें प्रकट्य दिवस के पावन अवसर पर सोमवार 29 जून को पाली नगर में श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। कबीर स्तंभ स्थल पर महंत- देवान द्वारा सतगुरु कबीर साहेब के शैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कबीर पंथ की सनातन परंपरा के अनुसार चौंका- आरती का शुभारंभ किया गया। आरती पश्चात भव्य शोभायात्रा का आगाज हुआ। जहां बाजे- गाजे, पारंपरिक छत्तीसगढ़ी लोक धुनों और आधुनिक संगीत की मधुर स्वर लहरियों के बीच शोभायात्रा नगर भ्रमण पर निकली और सतगुरु कबीर के जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा।

इस दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक जनों और स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर महंत जी का आत्मीय स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने जगह- जगह आरती आशीर्वाद लिया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। नगर भ्रमण करते हुए यह शोभायात्रा वापस कार्यक्रम स्थल पहुँची। जहां शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पनिका समाज के होनहार छात्र- छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही सामाजिक जनों में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले व समाज सेवा से जुड़े युवाओं को भी मंच से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत मे समाज के लोगों ने एक साथ बैठकर सुपाच्य भोजन का आनंद लिया।

इस पावन अवसर पर पनिका समाज के छोटे- बड़े, बुजुर्ग, महिलाएं और युवतियां बड़ी संख्या में एकजुट रहें। कबीर पंथ के अनुयायियों ने सतगुरु के बताए सत्य, अहिंसा, प्रेम और भाईचारे के मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों ने कबीर वाणी के महत्त्व पर प्रकाश डाला। पूरे आयोजन में अनुशासन और सामाजिक समरसता की मिशाल देखने को मिली, जो संत कबीर के “मानव- मानव एक” के संदेश को चरितार्थ करती है।

इस पूरे कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश मानिकपुरी पनिका समाज के प्रदेश महासचिव नान्ही दास दीवान, सुश्री मनीषा दास, प्रदेश उपाध्यक्ष पवनदास, प्रदेश सचिव गोरे दास, महिला प्रकोष्ट प्रदेश सचिव श्रीमती सुचित्रा मानिकपुरी, कोरबा जिलाध्यक्ष संतोष दास, जिला उपाध्यक्ष मोहर दास, जिला निर्वाचन अधिकारी मायादास का अहम योगदान रहा, वहीं ब्लाक अध्यक्ष कंवल दास, श्रीमती प्रीति महंत, दिनेश दास, राजू महंत, श्रवण दास, गणेश महंत, शंकर दीवान, कमल महंत सहित अन्य सामाजिक युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button