छत्तीसगढ़

CG -हत्याकांड का खुलासा : प्रेमिका की गोली मारकर हत्या, प्रेमी ने पत्नी के साथ मिलकर रची थी प्लानिंग, इतने लाख में दिया था सुपारी, ऐसे उठा पर्दे से राज……

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में पूर्णिमा चौहान की गोली मारकर हत्या उसके ही प्रेमी ने करवाई थी। आरोपी ने पत्नी के साथ मिलकर 4 लाख में सुपारी किलर (कॉन्ट्रैक्ट किलर) बुलाया था। आरोपियों के कब्जे से पिस्टल, नगदी, बाइक और मोबाइल जब्त किया गया है। घटना में शामिल पति-पत्नी समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर आज इस पूरे मामले का खुलासा एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने किया है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, 26 जून को ग्राम जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान उर्फ पूनम को 2 नकाबापोश बदमाशों ने पिस्तौल से गोली मारकर हत्या कर मोटरसायकल से फरार हो गये थे।मामले को एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने गंभीरता से लिया और टीम गठित कर 4 दिनों तक आरोपियों की तलाश में जुटी रही। पतासाजी के दौरान मृतिका के परिजनों व अनेक संदेहियों से पूछताछ किया गया। साथ ही आरोपियों से तकनीकी साधनों का उपयोग कर मोबाइल टावर डंप व काॅल डिटेल की बारिकी से जाँच की गई।

जाँच के दौरान ज्ञात हुआ कि मृतिका पूर्णिमा चौहान उर्फ पूनम का मुरलीशंकर चौहान निवासी देल्लारी जिला रायगढ़ के साथ प्रेम संबंध था। इस बात से मुरलीशंकर व पत्नी चम्पा चौहान के बीच लगातार अनबन एवं लड़ाई झगड़ा होता था। संदेह के आधार पर चम्पा चौहान से पूछताछ किया गया। शुरुआत में बार-बार अपना ब्यान बदलकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करने लगी।

कड़ाई से पूछताछ करने पर बताई कि पूर्णिमा चौहान उर्फ पूनम और उसके पति मुरलीशंकर चौहान एक साथ आयुर्वेदिक दवाई प्रचार व बिक्री का काम करते थे और दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया था। महिला ने अपने पति मुरलीशंकर और पूर्णिमा को बार-बार समझाईश दी थी। पत्नी की समझाईश पर उसका पति मुरलीशंकर मान गया और पूर्णिमा से दूरी बना लिया था।

मृतिका पूर्णिमा नहीं मान रही थी और मुरलीशंकर को लगातार शादी करने का दबाव बना रही थी। इस बात से परेशान होकर मुरलीशंकर और पत्नी चम्पा ने पूर्णिमा को जान से मारने की योजना बनाई। घटना को अंजाम देने के लिए दोनों ने पूर्णिमा के हत्या की 4 लाख में सुपारी दिये। सुनील महंत, गौरीशंकर सिदार द्वारा घटना करने के बाद पैसा देने का सौदा हुआ था। दोनों आरोपियों ने प्लानिंग के तहत इस घटना को अंजाम दिया।

प्रकरण में आरोपियों का लोकेशन जमशेदपुर झारखण्ड और पूणे महाराष्ट्र पाया गया। एसपी ने तत्काल गठित टीम को झारखण्ड व महाराष्ट्र रवाना किया और राजेन्द्र महंत जमशेदरपुर (झारखण्ड) से तथा गौरीशंकर सिदार व सुनील महंत को पूणे (महाराष्ट्र) से घेराबंदी कर पकड़ा गया।

आरोपियों ने पूछताछ में चम्पा व उसके पति मुरलीशंकर से पूर्णिमा महंत की हत्या करने के लिए 4 लाख की सुपारी लेने की बात कबूल की।

प्रकरण में आरोपी सुमित गबेल, राकेश महंत, चंद्रचंद्रशेखर महंत एवं वेदप्रकाश उर्फ सोनू को दबिस देकर पकड़ा गया। घटना में शामिल पिस्तौल को आरोपी राजेंद्र महंत के कब्जे से, सुमित गबेल के पास से बाइक जब्त किया गया। प्रकरण के आरोपीगण के विरूद्ध अपराध धारा सदर का घटित करने का पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

आरोपियों के नाम

चम्पा चैहान पति मुरलीशंकर चैहान उम्र 40 वर्ष ग्राम देल्लारी थाना पूंजीपथरा थाना रायगढ (छ0ग0)

02. मुरलीशंकर चैहान पिता भाकूलाल चैहान उम्र 43 वर्ष ग्राम देल्लारी थाना पूंजीपथरा थाना रायगढ (छ0ग0)

03. सुनील महंत पिता मदन महंत उम्र 19 वर्ष साकिन मालखरौदा, जिला सक्ती छ0ग0।

04. गौरीशंकर सिदार पिता नंद सिदार उम्र 21 वर्ष साकिन बकेली थाना खरसिया जिला रायगढ (छ0ग0)

05. राकेश महंत पिता निर्मलदास महंत उम्र 22 साल साकिन बंजारी थाना मालखरौदा जिला सक्ती (छ0ग0)

06. वेद प्रकाश महंत उर्फ सोनू पिता कन्हैया दास उम्र 23 साल साकिन बंजारी थाना मालखरौदा जिला सक्ती।

07. राजेन्द्र महंत पिता निर्मलदास महंत उम्र 25 साकिन बंजारी थाना मालखरौदा जिला सक्ती (छ0ग0)

08. सुमित गबेल पिता मनोहर लाल गबेल उम्र 26 साल साकिन बकेली थाना खरसिया जिला रायगढ (छ0ग0)

09. चंद्रशेखर महंत पिता परदेशी दास महंत उम्र 19 साल साकिन बंजारी थाना मालखरौदा जिला सक्ती (छ0ग0)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button