छत्तीसगढ़

CG-दिल दहला देने वाला सड़क हादसा : अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत, एक गंभीर रूप से घायल, बाइक के उड़े परखच्चे…..

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां नेशनल हाइवे-130 सी पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार युवक बुरी तरह जख्मी हुआ और मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान रजनकट्टा निवासी 19 वर्षीय के गेंद विश्वकर्मा के रूप में हुई। दुर्घटना में एक अन्य युवक भी घायल हुआ है। घटना पांडुका थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाईवे-130सी पर सरकड़ा के पास की पूरी घटना है। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, जिससे गेंद विश्वकर्मा सड़क किनारे जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर उसकी मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक तिजेश्वर साहू (19 साल) गंभीर रूप से घायल हो गया।

राहगिरों की सूचना के बार पांडुका पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायल को इलाज के लिए अस्पताल रवाना किया गया। वहीं मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में अज्ञात भारी वाहन से टक्कर के कारण हादसा होना सामने आया है। पुलिस ने घटनास्थल पर लोगों से जानकारी जुटाने के बाद मामले की जांच में जुट गई है। वहीं अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button