छत्तीसगढ़

CG – मस्तूरी-मल्हार रोड पर दो बाइक की आमने-सामने टक्कर पतालेश्वर कॉलेज के 3 छात्र घायल, एक की हालत गंभीर दूसरी बाइक सवार की भी टूटी हाथ पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर//मस्तूरी-मल्हार मुख्य मार्ग पर गुरुवार सुबह करीब 10:25 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पतालेश्वर कॉलेज मस्तूरी के 3 छात्र घायल हो गए। इनमें से एक छात्र राहुल साहू के सिर और पैर में गंभीर चोट आई है। सभी घायल पचपेड़ी क्षेत्र के रहने वाले हैं।

कैसे हुआ हादसा?…

एग्जाम देकर लौट रहे थे पतालेश्वर कॉलेज मस्तूरी के छात्र विक्की मौर्य, शुभम बंजारे और राहुल साहू एग्जाम देकर एक बाइक पर सवार होकर अपने घर पचपेड़ी की ओर जा रहे थे। परसदा वेद गांव के पास टक्कर जैसे ही ये परसदा वेद गांव क्रॉस किए तभी टिकारी की ओर से आ रही एक्टिवा सवार से इनकी बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

एक गंभीर,दो को मामूली चोट हादसे में राहुल साहू निवासी लोढ़ाबोर, (सुकुलकारी) को सिर और पैर में गंभीर चोट आई है। वहीं बाइक चला रहे विक्की मौर्य और पीछे बैठे शुभम बंजारे को मामूली चोटें आई हैं। एक्टिवा सवार का भी हाथ टूटने की बात सामने आ रही हैँ।

घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। पहले तीनों घायलों को मस्तूरी CHC ले जाया गया।

तेज रफ्तार बनी कारण…

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मस्तूरी-मल्हार रोड पर दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे। मोड़ पर अचानक आमने-सामने आने से बाइक सवार संभल नहीं पाए हादसे के बाद कुछ देर के लिए रोड पर जाम लग गया था।

घायल छात्र…

1. राहुल साहू, निवासी लोढ़ाबोर, सुकुलकारी – गंभीर
2. विक्की मौर्य – मामूली चोट
3. शुभम बंजारे – मामूली चोट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button