छत्तीसगढ़

CG Accident ब्रेकिंग : बाइक को टक्कर मारकर पलटा कैप्सूल वाहन, शराब दुकान में काम करने वाले दो युवकों की दर्दनाक मौत…..

बलौदाबाजार। जिले के पलारी थाना क्षेत्र से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। प्रकाश ढाबा घोटिया के पास तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कैप्सूल वाहन पलट गया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पलारी पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची और शवों को पलारी अस्पताल ले गई। अस्पताल में डॉक्टर बीएस ध्रुव ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान सत्यप्रकाश सोनवानी (34 वर्ष, निवासी खोरसीनाला लवन रोड) और गोपी किशन आडिल (25 वर्ष, निवासी ग्राम सोनपुरी) के रूप में हुई है। दोनों संडी स्थित एक शराब दुकान के कर्मचारी थे। अपनी बाइक (नंबर CG 22 AE 5345) से घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

पलारी पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद से कैप्सूल वाहन का ड्राइवर फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button