छत्तीसगढ़

CG – कांस्टेबल बना हैवान : शादी का झांसा देकर करता रहा युवती से दुष्कर्म, तीन साल तक बनाया संबंध, फिर जो हुआ….आरोपी गिरफ्तार…..

बिलासपुर। जिले के तखतपुर से खाकी वर्दी को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ तीन साल तक शारीरिक शोषण करने के आरोप में कांस्टेबल सुमंत मिरी को गिरफ्तार ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।। आरोपी आरक्षक पूर्व में तखतपुर थाने में ही पदस्थ था और वर्तमान में लाइन अटैच है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस 69 (BNS 69) के तहत अपराध दर्ज कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।

जानिए पूरा मामला

पीड़िता के अनुसार, साल 2023 में सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए उसकी पहचान तत्कालीन तखतपुर थाने के आरक्षक सुमंत मिरी से हुई थी। धीरे-धीरे यह जान-पहचान दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई। आरक्षक ने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती का आरोप है कि आरोपी बीते तीन साल से लगातार उसका यौन शोषण कर रहा था। इस दौरान आरक्षक का तबादला बिलासपुर हो गया, लेकिन वह लगातार पीड़िता को शादी का भरोसा देकर मिलता रहा।

जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, आरोपी आरक्षक सुमंत मिरी पहले से ही शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। उसने पीड़िता को अपने शादीशुदा होने की बात पूरी तरह छिपाकर रखी। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा।

जब युवती ने आरक्षक पर शादी करने का दबाव बनाना शुरू किया, तो आरक्षक की हकीकत सामने आ गई। वह युवती से विवाद करने लगा और उससे दूरियां बनाने लगा। आरोपी के बदले व्यवहार से पीड़िता को खुद के साथ हुए बड़े धोखे का अहसास हुआ।

धोखा मिलने के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और तखतपुर थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई शुरू की। शुरुआती जांच और पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी आरक्षक सुमंत मिरी उर्फ संतन मिरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और विभाग की छवि खराब करने वाले आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। तखतपुर थाना प्रभारी अवनीश पासवान ने बताया कि आरक्षक के खिलाफ युवती द्वारा दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, आरक्षक को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है। आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button