Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – हैवानियत की हदें पार : कलयुगी पिता ने अपनी 8 साल की बेटी से की दरिंदगी, पहले भी दो बार कर चुका है रेप…..

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने 8 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। मां की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी बच्ची के साथ पहले भी दो बार जबरदस्ती कर चुका था। इस घटना की जानकारी आरोपी की पत्नी को भी थी। 2 जुलाई की रात आरोपी पत्नी के मना करने के बाद भी बच्ची को जबरदस्ती कमरे में उठाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

3 जुलाई की सुबह महिला अपनी 8 साल की बच्ची को लेकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान उसने बताया कि रिपोर्ट न लिखाने के लिए उसपर ससुराल पक्ष ने काफी दबाव बनाया। इसके बाद भी थाने में अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।

थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि मामला सामने आने पर हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध कबूला, जिसे रिमांड में लेकर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button