छत्तीसगढ़

CG – कार में थे गुप्त चैंबर, जब पुलिस ने किया चेक, हुआ बड़ा खुलासा, फटी रह गई सभी की आंखें, इतने लाख का गांजा बरामद……

महासमुंद। पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ करते हुए 62 किलो से ज्यादा गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांजा, कार और मोबाइल सहित 36 लाख 13 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।

कोमाखान पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स को सूचना मिली थी कि ओडिशा के भवानीपटना से मध्यप्रदेश के इंदौर गांजा की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर ग्राम गोयनाबाहरा के पास चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोका गया। तलाशी में कार में बनाए गए दो गुप्त चैंबरों से 62 किलो 160 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मध्यप्रदेश निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब इस पूरे तस्करी नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button