छत्तीसगढ़

CG – स्ट्रॉन्ग वुमेंस पावर क्लब द्वारा "एक परिवार – एक पौधा" अभियान के साथ ऑरेंज थीम किटी का सफल आयोजन…

स्ट्रॉन्ग वुमेंस पावर क्लब द्वारा “एक परिवार – एक पौधा” अभियान के साथ ऑरेंज थीम किटी का सफल आयोजन

रायपुर। 5 जुलाई को स्ट्रॉन्ग वुमेंस पावर क्लब द्वारा हर माह आयोजित होने वाली मासिक किटी का आयोजन इस बार ऑरेंज थीम पर किया गया। इस अवसर पर “एक परिवार – एक पौधा” अभियान के अंतर्गत प्रत्येक सदस्य ने अपने परिवार के नाम से एक पौधा लगाने का संकल्प लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, उनके व्यवसाय को बढ़ावा देना तथा उन्हें एक सशक्त मंच प्रदान करना रहा। इसी उद्देश्य के साथ क्लब में कई नए सदस्यों का भी स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में क्लब की फाउंडर नीता थापा, उपाध्यक्ष सविता राय, कोषाध्यक्ष रुबी सिंह, सचिव प्रज्ञा वैष्णव, एक्टिव मेंबर वर्षा सोनी, नई सदस्य वर्षा सिंह, निशा, नेहा एवं मानसी सहित अन्य सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान मनोरंजक गेम्स का आयोजन किया गया, जिनमें विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन का माहौल उत्साह, सौहार्द और आपसी सहयोग से भरपूर रहा।

स्ट्रॉन्ग वुमेंस पावर क्लब प्रत्येक माह एक नई थीम के साथ रंगारंग कार्यक्रम आयोजित करता है, जिसमें महिलाओं के बिजनेस प्रमोशन, सामाजिक जागरूकता और रचनात्मक गतिविधियों को विशेष महत्व दिया जाता है। क्लब का उद्देश्य महिलाओं को एक-दूसरे से जोड़कर उन्हें आगे बढ़ने और समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित करना है।

धन्यवाद।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button