छत्तीसगढ़

CG – पुलिस का बड़ा एक्शन! 10 स्पा सेंटरों में छापेमारी, लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की दी चेतावनी, मचा हड़कंप……

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और स्पा सेंटरों में संभावित अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से कमिश्नरेट पुलिस ने विशेष आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया। स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने वेस्ट जोन पुलिस ने 10 स्पा सेंटरों में अचानक दबिश दी। पुलिस को अचानक देख संचालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान सेंटर में लगे सीसीटीवी रजिस्टर को खंगाले। साथ ही स्पा सेंटरों के संचालकों को सख्त हिदायत देते हुए रिकाॅर्ड रखने और सीसीटीवी चालू रखने के निर्देश दिए। नियम तोड़ने पर कठोर कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई।

दरअसल, रायपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने स्पा सेंटरों में आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया गया। DCP पश्चिम क्षेत्र संदीप पटेल के निर्देश पर ADCP राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में सरस्वती नगर, आजाद चौक व डीडी नगर क्षेत्र में संचालित विभिन्न स्पा सेंटरों का चेकिंग की गई।

अभियान के दौरान 10 स्पा सेंटरों की जांच की गई। इस दौरान स्पा सेंटरों में संचालित गतिविधियों, कर्मचारियों के पहचान संबंधी दस्तावेज, आगंतुकों का रिकॉर्ड, सीसीटीवी, सुरक्षा व्यवस्था व अन्य दस्तावेजों की जाँच की गई। स्पा सेंटरों का संचालन निर्धारित नियमों व शर्तों के अनुरूप करने की सख्त हिदायत दी गई।

निरीक्षण के दौरान संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे सभी आवश्यक अभिलेख रखें। कर्मचारियों का सत्यापन कराएं। सीसीटीवी कैमरों को चालू रखें और सभी नियमों व दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। नियमों के उल्लंघन अथवा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button