विश्व आदिवासी दिवस जिला स्तरीय कार्यक्रम नगरी में मनाने को लेकर सर्व आदिवासी समाज की होगी आज बैठक…

सर्व आदिवासी समाज भवन में दोपहर एक बजे से होगी अहम चर्चा
धमतरी/नगरी विश्व आदिवासी दिवस जिला स्तरीय कार्यक्रम इस साल धमतरी जिला के नगरी विकासखण्ड के हृदय स्थल नगरी में 9 अगस्त को मनाने को लेकर नगरी तहसील के सर्व आदिवासी समाज की विशेष बैठक नगर पंचायत स्थित सर्वे आदिवासी समाज भवन में शनिवार सात जुलाई को सर्व आदिवासी समाज नगरी के अध्यक्ष उमेश देव की आदेशानुसार रखा गया है। उक्त बैठक में पांचवीं अनुसूचित क्षेत्र में ग्राम पंचायत को नगर पंचायत बनाए जाने पर चर्चा एवं अन्य सामाजिक विषयों पर सामाजिक चिंतक मनन होगी। वहीं इस अहम बैठक में सर्व आदिवासी समाज के तमाम तहसील पदाधिकारियों के साथ सभी आदिवासी समाज के पदाधिकारी गण एवं सभी प्रभागों के सदस्यों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति के साथ अपील किया गया है। उक्त जानकारी सर्व आदिवासी समाज जिला धमतरी के मिडिया प्रभारी सुरेन्द्र राज ध्रुव ने दी।
