धमतरीनगरी

विश्व आदिवासी दिवस जिला स्तरीय कार्यक्रम नगरी में प्रस्तावित,दिखाई देगी सर्व आदिवासी समाज की सांस्कृतिक झलक एवं सामाजिक एकता..!

धमतरी…नगरी सर्व आदिवासी समाज जिला धमतरी के चक्रीय क्रमानुसार जिला स्तरीय कार्यक्रम जिले के सभी तहसीलों में नौ अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है। वहीं इस साल जिले के एक मात्र पांचवीं अनुसूचीत क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य नगरी तहसील में मनाया जायेगा। ग्यारह जुलाई शनिवार को नगरी के सर्व आदिवासी समाज की भवन में तहसील सर्व आदिवासी समाज की अहम बैठक में प्रस्तावित किया गया।इस दौरान अजजा शासकीय कर्मचारी संघ के पदाधिकारी,गोड़वाना समाज,ध्रुव गोंड समाज,हल्बा समाज,कमार समाज तहसील नगरी के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। बैठक के दौरान तहसील सर्व आदिवासी समाज नगरी के अध्यक्ष उमेश देव ने जिला स्तरीय बैठक में प्रस्ताव का वाचन किया जिसमें जिला समाज व्दारा नगरी तहसील को आयोजन स्थल प्रस्तावित बताया। उक्त प्रस्ताव को नगरी तहसील के सर्व आदिवासी समाज ने पूरा-पूरा समर्थन दिया।बैठक के दौरान अन्य सामाजिक विषयों पर भी विषयवार चर्चा हुई। उक्त बैठक में पूर्व विधायक श्रवण मरकाम सिहावा विधानसभा क्षेत्र, जनपथ पंचायत अध्यक्ष महेश गोटा,गोड़वाना समाज संरक्षक रामप्रसाद मरकाम, आदिवासी ध्रुव गोंड समाज तहसील अध्यक्ष सुरेन्द्र ध्रुव,हल्बा समाज सिहावा क्षेत्र आर.एन. देव,बुधलाल नेताम, रंजीत सोम,शशिकला ध्रुव,सत्यवती नेताम,सुरेश ध्रुव,उत्तम नेताम,प्रमोद कुंजाम,हृदय नाग, सुरेन्द्र राज ध्रुव, वेदप्रकाश मंडावी, संतोष गंगेश,श्रीधन सोम,रमेश मंडावी,संत मरकाम,राकेश मरकाम,नरसिंग मरकाम,संत कुमार नेताम,हुलास सुर्याकर, रुपेन्द्र मरकाम,अमन ध्रुव,कन्हैयालाल नाग,गितेश्वर ध्रुव सहित सर्व आदिवासी समाज के सामाजिक जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button