
धमतरी बेलरगांव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश तथा प्रदेश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बेलरगांव में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम सिहावा विधायक श्रीमती अम्बिका मरकाम के मार्गदर्शन एवं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कैलाश प्रजापति के नेतृत्व में संपन्न हुआ..
धरना-प्रदर्शन में सिहावा विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की लापरवाही के कारण राम मंदिर से जुड़े चंदा चोरी का मामला सामने आया है। उन्होंने इस मामले में केंद्र सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

सभा को पूर्व विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भानेन्द्र सिंह ठाकुर, मनोज साक्षी, प्रमोद कुंजाम, उमेश देव, असकरन पटेल, सुभाष साहू, आत्मा सोरी एवं हिदेश सोनवानी सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए जनता से भविष्य में ऐसे मामलों के प्रति सतर्क रहने की अपील की।
कार्यक्रम में दऊवा लाल देवांगन, लग्नूराम, राजेंद्र पुजारी, बंसी यादव, अनवर रज़ा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नगरी भूषण साहू, वेदराम साहू, दुर्गेश कश्यप, हनीफ खान, सुरेश कोर्राम, निर्मल पटेल, कुंजबिहारी, श्रवण बघेल, प्रवीर कश्यप, खिलेंद्र सेन, रूपचंद्र, कीर्तन, दुर्गेश नंदिनी, नंदिनी, प्रेमांशु प्रजापति, योगेश मरकाम, रामकुमार सरोज, अय्यूब खान सहित कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस एवं सेवादल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।