छत्तीसगढ़

CG – अर्धनग्न हालत में घर के बाहर मिला महिला का शव, हत्या या फिर…..इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस……

धरमजयगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। मस्जिद पारा इलाके में एक महिला का अर्धनग्न शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

मस्जिद पारा में एक महिला का अर्धनग्न शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान राजकुमारी चौहान, पति महोब्बत चौहान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला का शव उसके घर के बाहर बाउंड्री के किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को संदिग्ध मानते हुए हत्या की आशंका के आधार पर सभी पहलुओं से जांच कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।‌ फिलहाल महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button